- बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग
- शांतिपूर्ण जुलूस की शक्ल में जीएम ऑफिस पहुंचे कांग्रेसी
धनबाद: भीषण गर्मी में धनबाद जिला में जारी बिजली संकट के खिलाफ धनबाद जिला युवक कांग्रेस ने शुक्रवार को गांधीगिरी की. युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत राज, जिला प्रभारी देव शर्मा व जिला अध्यक्ष कुमार संभव सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर कांग्रेसी बिजली ऑफिस पहुंचे. बिजी जीएम की गैर मौजूदगी में अधीक्षण अभियंता को गुलाब का फूल एव लालटेन देकर विरोध दर्ज कराया.

अभिजीत राज ने कहा कि धनबाद में लचर बिजली व्यवस्था से जनता त्राहिमाम कर रही है. बिजली की समस्या क़ो लेकर जिले में लगातार लोग आंदोलनरत हैं फिर भी बिजली संकट सुधरने के बजाय और गहराता जा रहा है. विभाग को अवगत कराया गया है कि कि जिले में बिजली व्यवस्था लचर स्थिति में आ चुकी है. बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. बिजली नहीं मिलने से इसका सीधा असर पेयजलापूर्ति पर भी पड़ रहा है.बिजली गुल रहने की स्थिति में मरीजों का इलाज बाधित हो जाता है. विभाग गम्भीर नहीं है. बिजली मे सुधार नही हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए सड़क पर उतरेगी.

बिजली अधिकारी ने कटौती के पीछे तकनीकी अड़चन बताया. अधिकारियों ने कहा विभाग अभी 24 घंटे में 20 घंटे बिजली दे रहा है. कुछ क्षेत्रों में अगर बिजली आवश्यक्ता अनुरूप नहीं मिल रही है तो जल्द ही ऐसे क्षेत्रों क़ो चिन्हित कर बिजली व्यवस्था में सुधार की जायेगी.कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह योगी, गजेंद्र सिह, राजू दास, बबलू दास, पप्पू कुमार पासवान समेत अन्य लोग शामिल थे.