धनबाद: चिरकुंडा तोड़ने के विवाद में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, चार घायल, टेंशन

धनबाद: चिरकुंडा पुलिस स्टेशन एरिया में जामुन तोड़ने के विवाद गुरुवार को दो समुदाय में विवाद हो गया है. मारपीट व पत्थरबाजी भी हुई है. निरसा एसडीपीओ सूचना पाकर मौके पर पहुंचे व लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. कादिर मोहल्ला और नदी धौड़ा के बीच स्थित निजी बगीचे में युवकों का दल जामुन तोड़ रहा था. किसी बात को लेकर दोनो पक्ष में विवाद हो गया. विवाद के दौरान बराकर नदी तट से थोड़ी ही दूर पर हंगामा होने लाग दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गये और पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति कंट्रोल की. घायलों को इलाज के लिए निरसा पीएचसी भेजा गया है. विवाद की सूचना पर निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा, बीडीओ अनंत कुमार, चिरकुंडा पुलिस के सास अन्य ओपी की पुलिस बी मौके पहुंची. पुलिस नदी धौड़ा और कादिर मोहल्ला में कैंप कर रही है.