“वादे के पक्के चतरा सांसद: कालीचरण सिंह ने निभाया भरोसा, दिवंगत कार्यकर्ता के बच्चों की शादी में दी ₹1 लाख की मदद”
चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दिवंगत भाजपा बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के परिवार को उनके बच्चों की शादी के लिए ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी।
चतरा: वादे के पक्के सांसद, मुश्किल वक्त में परिवार के साथ खड़े दिखे कालीचरण सिंह
चतरा (Threesocieties.com Desk): लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि मानवता और अपने वादों को निभाने में भी अग्रणी हैं। मंगलवार देर शाम वे हंटरगंज प्रखंड के जोरी क्षेत्र स्थित पोस्तिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के दिवंगत बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: चतरा: “नन्हे दोस्तों के बीच पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, बच्चों संग हंसी-ठिठोली ने जीता चतरा का दिल”

गौरतलब है कि सुरेंद्र यादव के निधन के बाद उनका परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय सांसद कालीचरण सिंह ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। अब उन्होंने अपने उसी वादे को निभाते हुए सुरेंद्र यादव के पुत्र और पुत्री की आगामी 27 अप्रैल 2026 को होने वाली शादी के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस मौके पर सांसद ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने दोनों बच्चों के उज्ज्वल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना उनका कर्तव्य है।
सांसद की इस पहल से परिवार के लोगों को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने भावुक होकर उनका आभार जताया और कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में काफी सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष गायत्री देवी, पूर्व महिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मुखिया मनोज पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि अगर संवेदनशील हों, तो वे समाज में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं।






