सरहुल पर सादगी में दिखे CM Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पहुंचे सरना स्थल, परिवार संग वायरल हुआ VIDEO
सरहुल पर्व पर CM Hemant Soren का सादगी भरा अंदाज सामने आया। खुद कार ड्राइव कर परिवार संग सरना स्थल पहुंचे, पूजा-अर्चना की और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
ची (Threesocieties.com Desk): प्रकृति पर्व Sarhul के खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren एक अलग ही अंदाज में नजर आए। राजधानी Ranchi की सड़कों पर खुद कार ड्राइव करते हुए सीएम सिरमटोली सरना स्थल पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप: दबाव में राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार! बिहार में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ से सत्ता पलटने का दावा
सीएम के साथ उनकी पत्नी Kalpana Soren और दोनों बेटे भी मौजूद थे। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री खुद ड्राइविंग सीट पर बैठे थे, जबकि उनका परिवार पीछे बैठा नजर आया। पारंपरिक परिधान में सजे परिवार की यह झलक लोगों को खूब पसंद आ रही है।
यह पर्व खुशियाँ मनाने का है। आप भी अपने परिवार के साथ सरहुल मनाएँ एवं प्रकृति के प्रति अपने जुड़ाव को और मजबूत करें। pic.twitter.com/0L4CpzgEAY
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) March 21, 2026
सरना स्थल में की पूजा, मांदर बजाकर झूमे CM
मुख्यमंत्री Hemant Soren और Kalpana Soren सिरमटोली चौक स्थित सरना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पहले वे करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित सरहुल महोत्सव में भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने मांदर बजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
“प्रकृति से ही सृजन और उसी में विलय”
सीएम ने कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा—
प्रकृति से बड़ी कोई पूजा नहीं
सृजन भी प्रकृति से और अंत भी उसी में
प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं
उन्होंने आदिवासी परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की बात भी कही।
“प्रकृति बचाएं, तभी अस्तित्व बचेगा”
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच प्रकृति से जुड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि:
प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो मानव अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा
पूर्वजों ने जो परंपराएं दी हैं, उन्हें आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है
राज्यवासियों को दी सरहुल की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को सरहुल की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें एकता, प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं।






