लोहरदगा: आर्म्स के साथ टाउन एरिया से क्रिमिनल अरेस्ट

लोहरदगा: लोहरदगा में डीसी व एसपी ऑफिस के चंद कदम की दूरी पर मर्डर की प्लानिंग कर रहे एख क्रिमिनल को आर्म्स के साथ दबोचा गया है. सदर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने किस्को अंबाटोली निवासी निजाम अंसारी के पुत्र अबारिक अंसारी नामक क्रिमिनल को एक लोडेड देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल के साथ दबोची है. पुलिस ने अबारिक अंसारी के भाई इकबाल अंसारी को शनिवार को ही बाइक चोरी के मामले में अरेस्ट कर जेल भेजी है. एसपी प्रियदर्शी आलोक को गुप्त सूचना मिली थी कि क्रिमिनल अबारिक किसी घटना को अंजाम देने को लेकर समाहरणालय मैदान के पास खड़ा है. एसपी ने सदर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज जय प्रकाश राणा, कांस्टेबल बलभद्र कुमार, सुधांशु शेखर और मुकेश कुमार शर्मा की टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश दिया.पुलिस की टीम जैसे ही समाहरणालय मैदान के लिप्टस पेड़ के समीप बाइक के साथ खड़े युवक को बुलायी तो वह भागने लगा. कांस्टेबल बलभद्र कुमार और सुधांशु शेखर ने खदेड़ कर उसे धर दबोचा. सर्च करने पर उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन मिला. पकड़े गये क्रिमिनल अबारिक अंसारी के खिलाफ लोहरदगा पुलिस स्टेशन में दो, किस्को में एक, गुमला पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित अन्य गंभीर क्राइम के केस दर्ज हैं.