पार्किंग शुल्क वसूली के खिलाफ अॉटो यूनियनों का आंदोलन
धनबाद: धनबाद में ऑटो यूनियनों ने म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन की पार्किंग शुल्क वसूली के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन ऑटो स्ट्राइक शुरु कर दी है. ऑटो स्ट्राइक से जनजीवन प्रभावित हुआ है. को लगभग ठप कर दिया. धनबाद में लगभग 10 हजार ऑटो स्ट्राइक के कारण नहीं चले. ऑटो चालक सड़कों पर उतर कर हंगामा कर रहे थे. ते रहे. प्रशासन ने स्ट्राइक से निबटने के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं कर रखा था. हड़ताल का सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ा. खासकर बाहर से ट्रेन से आये लोग वाहनों के लिए परेशान रहे. निजी वाहन चालकों ने मौके का फायदा उठाया और मनमाना किराया वसूल किये.सेवा दल चालक संघ, झारखंड राज्य परिवाहन चालक-खलासी संघ समेत अन्य संगठनों के आह्वान पर की गयी है.

झरिया, सिंदरी, पाथरडीह, कतरास, केंदुआ, गोविंदपुर, राजगंज, तोपचांची आदि इलाकों से ऑटो स्ट्राइक के कारण धनबाद टाउन नहीं आये. कोलियरी व ग्रामीण इलाकों से सवारी लेकर धनबाद पहुंचने वाले ऑटो में हड़ताली यूनियन के चालकों ने कई स्थानों पर तोड़फोड़ की. हड़ताली ऑटो चालक ऑटो में बैठ कर शहर व आसपास के इलाकों में घूम रहे थे. सवारी ढो रहे ऑटो को खाली करवा तोड़फोड़ व मारपीट कर रहे थे.
आॅटो यूनियन की मांगें : म्यूनिशिपल कॉरपोरेसन द्वारा बंदोबस्ती तय शुल्क से ज्यादा लिया जा रहा पैसा. स्टैंड के पास वाली सड़क से गुजरने वाले आॅटो से भी लिया जा रहा शुल्क डीजल का रेट बढ़ रहा है, ऑटो पार्ट्स के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन भाड़ा किराया वृद्धि नहीं हो रहा है. जिला प्रशासन भाड़ा वृद्धि की अनुमति दे, जाम लगने के कारण केवल ऑटो वाले नहीं है. लोग सड़क पर मोटरसाइकिल, कार आदि वाहन लगा देते हैं. स्कूल बस भी इसके कारण है, स्कूलों के छुट्टी का समय में थोड़ा बदलाव किया जाये. सड़क चौड़ीकरण हो.ऑटो के कागजात मूल्य में भारी वृद्धि की गयी है, इसे कम किया जाये.