115 करोड़ की मंदिरी नाला-सड़क से बदलेगी पटना की तस्वीर, CM सम्राट बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

पटना में 115 करोड़ की मंदिरी नाला-सड़क परियोजना का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया। इस परियोजना से शहर की ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। मंच से सीएम ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी।

115 करोड़ की मंदिरी नाला-सड़क से बदलेगी पटना की तस्वीर, CM सम्राट बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब
पटना को मिली ट्रैफिक और ड्रेनेज की बड़ी सौगात।

पटना(Threesocieties.com Desk): बिहार की राजधानी पटना को सोमवार को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने 115 करोड़ रुपये की लागत से बनी बहुप्रतीक्षित मंदिरी नाला-सड़क परियोजना (नवीन किशोर सिन्हा पथ) का उद्घाटन किया। इस परियोजना के शुरू होने से राजधानी की जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी और ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: झारखंड: गुमला में वर्दी शर्मसार! महिला पुलिसकर्मी संग दो इंस्पेक्टर का अश्लील फोटो वायरल, लाइन क्लोज

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी बड़ा संदेश दिया। मंच से उन्होंने साफ कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा तो उसे 48 घंटे के अंदर जवाब मिलेगा। 

अपराधियों को CM सम्राट की चेतावनी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और अपराध पर पूरी सख्ती से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ खोल दिए गए हैं और अपराधी चाहे किसी भी जाति या वर्ग से हो, कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए अपराध मुक्त बिहार सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा तो 48 घंटे के अंदर उसे जवाब मिलेगा।”सीएम ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

पटना को मिलेगा ट्रैफिक जाम से राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरी नाले के ऊपर बनी यह सड़क राजधानी के लिए गेमचेंजर साबित होगी। पहले यह इलाका लगातार जाम से परेशान रहता था, लेकिन अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह पूरा क्षेत्र रेसिडेंशियल से कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित होगा।

क्या है मंदिरी नाला-सड़क परियोजना?

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की देखरेख में बनी इस परियोजना के तहत मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार कर उसे ढंका गया और उसके ऊपर आधुनिक दो लेन सड़क का निर्माण किया गया।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
115 करोड़ रुपये की लागत
1289 मीटर लंबा बॉक्स ड्रेन सह सड़क निर्माण
बेली रोड (नेहरू पथ) से अशोक राजपथ तक सीधी कनेक्टिविटी
दो लेन संपर्क मार्ग
छह नए कल्वर्ट का निर्माण
चार स्लुइस गेट से जल निकासी नियंत्रण
दो रैंप और तीन डिसिल्टिंग चैंबर
आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग और लैंडस्केपिंग

इन इलाकों को होगा सीधा फायदा

इस परियोजना से पटना के वार्ड 21, 24, 25, 26 और 27 के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, बाबू बाजार, धोबीघाट, ईको पार्क, छज्जूबाग, एमएलए फ्लैट और सिंचाई भवन क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी।नई सड़क शुरू होने से बेली रोड और अशोक राजपथ के बीच सीधा संपर्क बनेगा, जिससे शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

जलनिकासी व्‍यवस्‍था होगी सुदृढ़ , यातायात होगा सुगम 
इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल शहर की जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि मंदिरी नाले को ढंककर बनाए गए दो लेन संपर्क पथ पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। नेहरू पथ (बेली रोड) पर आयकर चौराहा से दानापुर–बांकीपुर पथ स्थित बांस घाट तक 1289 मीटर लंबा बाक्स ड्रेन एवं दो लेन संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया। मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार कर उसे ढंका गया, जिससे ऊपर आधुनिक सड़क का निर्माण संभव हो सका। कुल छह कल्वर्ट बनाए गए। छह प्रमुख कैचमेंट क्षेत्रों के पानी की निकासी इसी नाले के माध्यम से होगी। इस सड़क से नेहरू पथ (बेली रोड) और अशोक राजपथ के बीच सीधी संपर्कता स्थापित होगी।

मंदिरी परियोजना से बदलेगी तस्वीर, जलनिकासी के साथ बेहतर यातायात 
मंदिरी नाला-सड़क परियोजना के पूर्ण होने से न केवल शहर की जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि मंदिरी नाले को ढंककर बनाए गए दो लेन संपर्क पथ पर गाड़‍ियां फर्राटा भरेंगी।  1289 मीटर लंबे इस बाॅक्स ड्रेन सह सड़क निर्माण के लिए मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार कर उसे ढंका गया। इसके बाद उसपर सड़क का निर्माण किया गया। मंदिरी नाला परियोजना के तहत बनने वाली सड़क से नेहरू पथ (बेली रोड) और अशोक राजपथ के बीच सीधी संपर्कता स्थापित होगी। इससे वार्ड 21, 24, 25, 26 और 27 की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। वैकल्पिक मार्ग मिलने से इन क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

अगले महीने वाटर मेट्रो और कच्ची दरगाह पुल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में यह भी घोषणा की कि अगले एक महीने के भीतर दीदारगंज से कच्ची दरगाह पुल का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही पटना में वाटर मेट्रो सेवा भी शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से वह इस इलाके की समस्या देखते आ रहे थे और आज यह सपना पूरा होने पर उन्हें खुशी है।

नितिन नवीन ने पिता के सपने का किया जिक्र

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने मंदिरी नाले पर सड़क बनाने का सपना देखा था। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि बिहार अब तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री Bijendra Prasad Yadav, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi, नगर विकास मंत्री Nitish Mishra, सहकारिता मंत्री Ramkripal Yadav, विधायक संजीव चौरसिया, महापौर सीता साहू, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास के प्रधान सचिव विनय कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर मेत कई मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।