T20 WC 2026: टीम इंडिया का तिरंगा बुलंद, न्यूजीलैंड पर 96 रन की ऐतिहासिक जीत; तीसरी बार बना विश्व चैंपियन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की शानदार पारियों से भारत ने रिकॉर्ड 255 रन बनाए।

T20 WC 2026: टीम इंडिया का तिरंगा बुलंद, न्यूजीलैंड पर 96 रन की ऐतिहासिक जीत; तीसरी बार बना विश्व चैंपियन
विश्व विजेता भारत।

अहमदाबाद (Threesocieties.com Desk): भारत ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी।

यह भी पढ़ें: सिंदरी का बंद FCI अस्पताल बनेगा AIIMS जैसा सेंटर? सांसद ढुलू महतो की मांग पर केंद्र सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

इस जीत के साथ भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में यह खिताब जीता था। खास बात यह भी रही कि पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाये।

न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को तीन विकेट मिले। रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड 255 रन

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाये, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर में शामिल है।

संजू सैमसन – 89 रन (46 गेंद, 5 चौके, 8 छक्के)

ईशान किशन – 54 रन (25 गेंद)

अभिषेक शर्मा – 52 रन (21 गेंद)

शिवम दुबे – 26 रन (8 गेंद)

सैमसन और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रन की तेज साझेदारी ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। पावरप्ले में ही टीम इंडिया ने 6 ओवर में 92 रन बना दिए थे।

लक्ष्य का पीछा करते ही बिखरी न्यूजीलैंड

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई।

टिम सीफर्ट – 52 रन

मिचेल सैंटनर – 38 रन

इन दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

 बुमराह की घातक गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

जसप्रीत बुमराह – 4 विकेट (15 रन)

अक्षर पटेल – 3 विकेट

हार्दिक पंड्या – 1 विकेट

वरुण चक्रवर्ती – 1 विकेट

बुमराह की सटीक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया।

मैच में बने बड़े रिकॉर्ड

भारत ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए — नॉकआउट मैच में सबसे तेज।

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में 255 रन का रिकॉर्ड स्कोर।

संजू सैमसन (89) फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

न्यूजीलैंड को फाइनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार मिली।

टीम इंडिया की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन।