Patna : ब्यूटी क्वीन श्वेता झा खुद पहुंची पुलिस स्टेशन, AK-47 के साथ वायरल पोस्टर मामले में पुलिस ने की पूछताछ, कहा-हसबैंड चंदन ने दिये थे आर्म्स जानें

बिहार की राजधानी पटना में मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी पूर्व मिसेज इंडिया श्वेता झा एके-47 के साथ वायरल फोटो मामले शनिवार को नोटिस का जवाब देने के लिए खुद ही अगमकुआं पुलिस स्टेशन पहुंच गयी. पुलिस ने श्वेता से वायरल वीडियो में उनके हाथ में दिख रहे आर्म्स के संबंध में पूछताछ की। पुलिस द्वारा पूछे जानेपर श्वेता झा ने कहा कि उक्त आर्म्स उनके हसबैंड चंदन कुमार झा ने उन्हें दिया था।

Patna : ब्यूटी क्वीन श्वेता झा खुद पहुंची पुलिस स्टेशन,  AK-47 के साथ वायरल पोस्टर मामले में पुलिस ने की पूछताछ, कहा-हसबैंड चंदन ने दिये थे आर्म्स जानें

Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मेयर पद का चुनाव लड़ चुकी पूर्व मिसेज इंडिया श्वेता झा एके-47 के साथ वायरल फोटो मामले शनिवार को नोटिस का जवाब देने के लिए खुद ही अगमकुआं पुलिस स्टेशन पहुंच गयी. पुलिस ने श्वेता से वायरल वीडियो में उनके हाथ में दिख रहे आर्म्स के संबंध में पूछताछ की। पुलिस द्वारा पूछे जानेपर श्वेता झा ने कहा कि उक्त आर्म्स उनके हसबैंड चंदन कुमार झा ने उन्हें दिया था।

यह भी पढ़ें: Bihar: मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, कुर्की में घर का सामान जब्त; खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस
हसबैंड ने दिया था आर्म्स
श्वेता ने पुलिस  को बताया कि हसबैंड ने आर्म्स लाकर उन्हें दिया था। उन्होंने आर्म्स का फोटो भी पुलिस को दिखाया। श्वेता ने पुलिस से कहा कि इस संबंध में हसबैंड से ही पूछिए कि वो यह आर्म्स कहां से लाये थे।हसबैंड अगर यह कह रहे हैं कि आर्म्स मेरा है, तो वह गलत बोल रहे हैं।
हसबैंड पर लगाया आरोप
श्वेता झा ने अपने आरोप लगाया है कि हसबैंड मारपीट करते हैं, जिसके कारण वह उनसे तंग आ चुकी है। 15 सालतक दोनों साथ में रह चुके हैं। अब उनके साथ वो नहीं रहना चाहती है, बस डाइवोर्स चाहिए। उनके हसबैंड एक लोकल पार्षद के साथ मिले हुए हैं।  उनके साथ मिल कर उसे प्रताड़ित करते हैं। श्वेता ने हसबैंड के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है। श्वेता ने कहा कि इओयू ने भी बुलाया था और मैं वहां भी गयी थी। उसका जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वह पिस्टल नहीं, बल्कि लाइटर थी। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि यह जांच में स्पष्ट हो चुका है आर्म्स असली हैं।  लेकिन किसके हैं, फिलहाल जानकारी नहीं मिल पायी है। मामले में अभी एफआइआर दर्ज नहीं की गयी है।