बेलगड़िया टाउनशिप में ‘मशरूम क्रांति, 26 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, BCCL की पहल से सशक्तिकरण की नई मिसाल

धनबाद के बेलगड़िया टाउनशिप में BCCL की पहल से मशरूम उत्पादन में महिलाओं की बड़ी सफलता, 26 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर।

बेलगड़िया टाउनशिप में ‘मशरूम क्रांति, 26 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, BCCL की पहल से सशक्तिकरण की नई मिसाल
मशरूम उत्पादन से जुड़ी महिलाओं ने सीएमडी से मिली।

धनबाद (Threesocieties.com Desk ): धनबाद के बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के झरिया मास्टर प्लान के तहत शुरू किया गया मशरूम उत्पादन प्रोजेक्ट अब व्यावसायिक रूप ले चुका है और इससे जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में बड़ा बदलाव: बिना सूचना निलंबन पर लगेगी रोक, मुख्यालय ने जारी किया सख्त फरमान

दिनांक 07 अप्रैल 2026 को कोयला भवन मुख्यालय में इस पहल की सफलता के अवसर पर बेलगड़िया टाउनशिप की महिलाओं ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया और निदेशक (तकनीकी) संचालन संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

फरवरी 2026 में शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट ने अब एक सफल व्यावसायिक इकाई का रूप ले लिया है। इस यूनिट से जुड़ी 26 महिलाएं बटन, ऑयस्टर और मिल्की मशरूम का उत्पादन कर रही हैं और हाल ही में उनकी नियमित आय भी शुरू हो चुकी है। यह पहल न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और पहचान भी दे रही है।

महिलाओं ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। पहले जहां वे घरेलू दायरे तक सीमित थीं, वहीं अब वे आर्थिक रूप से सक्षम बनकर अपने परिवार की जिम्मेदारियों में भागीदारी निभा रही हैं।

बीसीसीएल प्रबंधन ने इस पहल को और व्यापक बनाने की योजना भी तैयार की है, ताकि भविष्य में और अधिक महिलाओं को इससे जोड़ा जा सके और क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी जा सके। यह पहल न केवल झरिया क्षेत्र के पुनर्वास और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं।