आजादी के 75 वें वर्ष को मनाने के लिए पीएम की अध्यक्षता में समिति गठित, आडवाणी,सोनिया, ममता भी शामिल

सेंट्रल गवर्नमेंट ने भारत की आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों के लिए शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति गठित की है। 

Advertisement


 नई दिल्ली। सेंट्रल गवर्नमेंट ने भारत की आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों के लिए शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति गठित की है। 
समिति के सदस्यों में एक्स प्रसिडेंट प्रतिभा पाटिल, चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, एनएसए अजित डोभाल, 28 सीएम, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, बीजेपी के सीनीयर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी, लगभग सभी सेंट्रल मिनिस्टर और कई गवर्नर शामिल हैं। कांग्रेस प्रसिडेंट सोनिया गांधी, सीपीएम लीडर सीताराम येचुरी, एनसीपी लीडर शरद पवार, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, यूपी के एक्स सीएम मुलायम सिंह यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती को भी इस समिति में शामिल किया गया है।

एक ऑ्रफिसियल बयान में कहा गया है कि गवर्नमेंट ने पीएम की अध्यक्षता के तहत 259 सदस्यों वाली एक राष्ट्रीय कमेटी बनाई है। इसके लिए आज एक गजट अधिसूचना प्रकाशित की जा रही है। समिति में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां और विशिष्ट नागरिक भी हैं।केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि यह समिति भारत की आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए नीति निर्देशन और मार्गदर्शन का काम करेगी। इसके तहत 15 अगस्त 2022 के 75 हफ्ते पहले 12 मार्च 2021 से आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी, इसी दिन महात्मा गांधी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 91 वीं वर्षगांठ भी है। बयान के अनुसार समारोहों की तैयारी संबंधी गतिविधियों के संबंध में प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए उच्च स्तरीय समिति आठ मार्च को पहली बैठक करेगी।

इससे पहले, आजादी के 75 साल होने पर कार्यक्रमों के लिए सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति बनाई गई थी। इसके अलावा सचिवों की एक कमेटी भी बनाई गई है।