दुर्गापूजा-दीवाली-छठ पर 29 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट और फेरे की डिटेल

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर पूर्व रेलवे 29 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें रूट, तारीख, फेरे और पटना, गोरखपुर, दिल्ली, वाराणसी समेत प्रमुख शहरों की पूरी डिटेल।

दुर्गापूजा-दीवाली-छठ पर 29 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट और फेरे की डिटेल
दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर 29 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

Advertisement

   HighLights:

  • 29 स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 के बीच चलेंगी
  • स्पेशल ट्रेनों के अप-डाउन मिलाकर कुल 598 फेरे निर्धारित किए गए हैं
  • हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, आसनसोल, मालदा टाउन और भागलपुर से ट्रेनें चलेंगी
  • पटना, गोरखपुर, रक्सौल, वाराणसी, दिल्ली, अमृतसर समेत कई शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें मिलेंगी

कोलकाता (Threesocieties.com Desk): दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए पूर्व रेलवे ने अब तक 29 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को अधिसूचित किया है। इन ट्रेनों के जरिए त्योहारों के दौरान विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (PCCM) डॉ. उदय शंकर झा के अनुसार, इन 29 स्पेशल ट्रेनों के अप दिशा में 299 और डाउन दिशा में 299, यानी कुल 598 फेरे निर्धारित किए गए हैं। ये स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 के बीच चलेंगी। त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा यात्री मांग 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच रहने का अनुमान है।

जल्द चलेंगी 4-5 और स्पेशल ट्रेनें

पूर्व रेलवे ने बताया कि मौजूदा 29 ट्रेनों के अलावा मांग को देखते हुए जल्द ही चार से पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को अधिसूचित किया जाएगा। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों के पास सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके अलावा दूसरे रेलवे जोनों की ओर से चलाई जाने वाली 7 स्पेशल ट्रेनें भी पूर्व रेलवे के क्षेत्र से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के अप और डाउन दिशा में 50-50 यानी कुल 100 फेरे अधिसूचित हैं। इस तरह पूर्व रेलवे क्षेत्र में त्योहारों के दौरान यात्रियों को बड़ी संख्या में अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

किन स्टेशनों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें?

पूर्व रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेनें हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, आसनसोल, मालदा टाउन और भागलपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलेंगी। इनका परिचालन न्यू जलपाईगुड़ी, पटना, गोरखपुर, रक्सौल, वाराणसी, दिल्ली, अमृतसर सहित कई प्रमुख शहरों के लिए होगा।

हावड़ा से चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

03129 कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और रविवार चलेगी। इसके कुल 14 फेरे होंगे।

03005 हावड़ा-लालगढ़ स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। इसके 7 फेरे निर्धारित हैं।

03041 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। दोनों ट्रेनों के 7-7 फेरे होंगे।

सियालदह से बिहार-यूपी के लिए ट्रेनें

सियालदह से भी यात्रियों के लिए कई अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
03135 सियालदह-पटना स्पेशल: 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, 7 फेरे।
03133 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल: 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, 7 फेरे।
03131 सियालदह-गोरखपुर स्पेशल: 13 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार, 14 फेरे।

इन ट्रेनों से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

कोलकाता से मुंबई, लखनऊ, दिल्ली और अमृतसर तक स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता स्टेशन से कई लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।

03185 और 03187 कोलकाता-मुंबई स्पेशल: 7-7 फेरे
03107 कोलकाता-अमगुरी स्पेशल: 7 फेरे
05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल: 8 फेरे
05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल: 9 फेरे
05059 कोलकाता-लखनऊ स्पेशल: 8 फेरे
01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल: 9 फेरे
04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल: 8 फेरे
04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल: 6 फेरे
04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल: 8 फेरे

आसनसोल से पटना, गोरखपुर और झांसी के लिए ट्रेनें

आसनसोल से भी त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

03511 आसनसोल-पटना स्पेशल के 8 फेरे और 03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल के 7 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

वहीं 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार चलेगी। इसके कुल 16 फेरे होंगे।

मालदा टाउन से भी कई स्पेशल ट्रेनें

मालदा टाउन से यात्रियों के लिए चार प्रमुख स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

03465 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल: 7 फेरे
03435 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल: 7 फेरे
09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल: 9 फेरे
06566 मालदा टाउन-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल: 8 फेरे

भागलपुर से आनंद विहार के लिए 47 फेरे

भागलपुर से चलने वाली ट्रेनों में 04061 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल के सर्वाधिक 47 फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल के 9 फेरे होंगे।

वहीं 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल के 9 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

हावड़ा-नई दिल्ली और कोलकाता-वाराणसी भी शामिल

04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 8 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार चलेगी। इसके कुल 24 फेरे निर्धारित हैं। इसके अलावा 05047 कोलकाता-वाराणसी स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। इसके कुल 8 फेरे होंगे।

त्योहारों में यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

पूर्व रेलवे का यह कदम दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों के बीच यात्रा करने वालों को इन अतिरिक्त सेवाओं से विकल्प मिलेंगे।रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन का नंबर, परिचालन की तारीख और फेरे की जानकारी जांचने की अपील की है, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित तारीखों और दिनों के अनुसार किया जाएगा।