Coal India Promotion 2026: कोल इंडिया में बंपर प्रमोशन, 2038 अधिकारी पदोन्नत, 457 बने डिप्टी जीएम

Coal India Promotion 2026: कोल इंडिया ने 2038 अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। 457 वरिष्ठ प्रबंधक डिप्टी जीएम बने। प्रमोशन ई-6 से ई-7 ग्रेड में, वेतनमान 1 लाख से 2.60 लाख रुपये तक।

Coal India Promotion 2026: कोल इंडिया में बंपर प्रमोशन, 2038 अधिकारी पदोन्नत, 457 बने डिप्टी जीएम
कोल इंडिया का लोगो।
  • कोल इंडिया ने 2038 अफसरों को किया प्रोमोट
  • 457 सीनीयर मैनेजर डिप्टी जीएम पद पर प्रमोट हुए
  • पदोन्नत अधिकारियों को 1-2.6 लाख वेतनमान मिलेगा 

कोलकाता। (Threesocieties.com Desk)। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने अधिकारियों के लिए बड़ी सौगात दी है। कोल इंडिया ने 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक अहम आदेश जारी करते हुए कुल 2038 अधिकारियों की पदोन्नति की घोषणा की है। इस फैसले से कोल इंडिया समेत उसकी अनुषंगी कंपनियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Nikay Chunav 2026: बिहार के वोटर लिस्ट में नाम, धनबाद से मेयर चुनाव लड़ने को ले फंसे ‘करोड़पति’ उम्मीदवार

इस प्रमोशन लिस्ट में सबसे बड़ी संख्या 457 अधिकारियों की है, जिन्हें वरिष्ठ प्रबंधक (E-6 ग्रेड) से मुख्य प्रबंधक यानी डिप्टी जनरल मैनेजर (E-7 ग्रेड) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 कई विभागों के अधिकारी शामिल

यह पदोन्नति माइनिंग, मानव संसाधन (HR), मेडिकल, सिविल, उत्खनन, फाइनेंस समेत अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी विभागों में की गई है। खास बात यह है कि बीसीसीएल (BCCL) के भी बड़ी संख्या में अधिकारी इस प्रमोशन सूची में शामिल हैं।

एक लाख से 2.60 लाख रुपये तक वेतनमान

डिप्टी जीएम पद पर प्रमोट हुए अधिकारियों को अब 1,00,000 रुपये से 2,60,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इससे न केवल अधिकारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि संगठनात्मक ढांचे में भी मजबूती आयेगी।

फिलहाल तबादला नहीं

कोल इंडिया प्रबंधन ने प्रमोट हुए अधिकारियों को फिलहाल उसी कंपनी में कार्यरत रहने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के तबादले को लेकर नीतिगत फैसला बोर्ड स्तर पर लिया जायेगा। माना जा रहा है कि इस बार कोल इंडिया अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखकर ट्रांसफर नीति पर निर्णय करेगी।

 प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का वर्गीकरण

E-2 से E-3 : 01 अधिकारी

E-3 से E-4 : 985 अधिकारी

E-4 से E-5 : 595 अधिकारी

E-6 से E-7 : 457 अधिकारी

कुल : 2038 अधिकारी