बिहार: बेगूसराय में ASI को महंगी पड़ी आशिकमिजाजी, लोगों ने लात-जूतों से की पिटाई, वीडीओ वायरल

बेगूसराय में एक आश्कि मिजाज ASI विजय कुमार एक युवती के घर में घुसने के दौरान लोकल लोगों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने एएसआइ की लात-जूतों से जमकर पिटाई की।वह लोगों से आगे ऐसी हरकत नहीं करने की दुहाई देते हुए जान की भीख मांगता रहा। 

बिहार: बेगूसराय में ASI को महंगी पड़ी आशिकमिजाजी, लोगों ने लात-जूतों से की पिटाई, वीडीओ वायरल

Advertisement

पटना। बेगूसराय में एक आश्कि मिजाज ASI विजय कुमार एक युवती के घर में घुसने के दौरान लोकल लोगों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने एएसआइ की लात-जूतों से जमकर पिटाई की।वह लोगों से आगे ऐसी हरकत नहीं करने की दुहाई देते हुए जान की भीख मांगता रहा। 
पिटाई से जख्मी बेगूसराय टाउन पुलिस स्टेशन में पोस्टेड एएसआइ विजय कुमार को इलाज के लिए एक लोकल हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है। सोशल मीडिया पर एएसआइ की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। हलांकि थ्री सोसाइटीज इस घटना व वीडीओ की पुष्टि नहीं कर रहा है।  
नशे में धुत होकर युवती के घर में घुसा था एएसआइ
एएसआइ विजय कुमार कुछ दिनों पहले गढ़पुरा में ही पदस्था पित था। वहां आये दिन अकेली युवतियों के घर में घुस जाता था। गढ़पुरा के लोग उसकी रंगमिजाजी से परेशान थे। वह नशे में धुत होकर मंगलवार की रात एक युवती के घर में घुसते ही लोगों के हत्थेा चढ़ गया। लोकल लोगों ने एएसआइ को धर दबोचा। सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गये और एएसआइ को घर से खींचकर बाहर निकाला। लोगों ने बीच रोड पर उसे जमकर पीटा।
लात-घूसों व जूते-चप्प लों की हुई बौछार
ग्रामीणों ने एएसआइ पर लात-घूसों व जूते-चप्प लों की बौछार कर दी। कई लोगों ने लाठी-डंडे से भी एएसआइ का इश्क का भूत उतारा।पिटाई के दौरान एएसआइ बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। बार-बार वह कह रहा था कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। अंतत: कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद उसे छोड़ दिया गया। वायरल वीडियो में एएसआइ पिटाई से कराहते हुए छोड़ देने की गुहार लगाते स्पष्ट दिख रहा है।