धनबाद:एमएलए राज सिन्हा ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुसुंडा जीएम से वार्ता की
एमएलए राज सिन्हा ने धनसार, नई दिल्ली आदि मुहल्ले की सड़क, पानी बिजली आदि समस्याओं को लेकर मंगलवार को BCCL कुसुंडा एरिया जीएम से वार्ता की. एमएलए ने कोलियरी के असापास एरिया में पानी, बिजली, सड़क आदि सुविधाओं की ओर जीएम का घ्यान आकृष्ट कराया. जीएम ने खुद बीसीसीएल अफसरों के साथ एरिया भ्रमण करने व समस्याओं से अवगत होकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया. राज सिन्हा ने कहा कि नई दिल्ली कॉलोनी क्षेत्र के सड़क बिजली एवं पानी से जुड़ी समस्याओं को जीएम के समक्ष रखा. माइंस कापानी लोगों तक ठीक से नहीं पहुंच पाता है. जगह-जगह पर पाइप का जर्जर होना है. एमएलए ने विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में बंद पड़ी लोडिंग कार्यों को फिर से शुरु कराने के लिए जिला प्रशासन लेवल पर वार्ता करने की बात कही. एमएलए के साथ पार्षद प्रतिनिधि व युवा बोरेजोगार मंच के अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, शिवशंकर सिंह, पप्पू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.




