धनबाद: बीसीसीएल में 15 जीएम व 16 प्रोजेक्ट अफसरों का ट्रांसफर

Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल में बुधावर को 15 जीएम व 16 प्रोजेक्ट अफसर लेवल के अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. एरिया से हटाकर जीएम को हेड क्वार्टर व संटिंग में पड़े अफसरों को एरिया जीएम की कमान दी गयी है. कंपनी के सीवी एरिया जीएम को बदल दिया गया है. [caption id="attachment_33874" align="alignnone" width="271"] जीएम के ट्रांसफर लिस्ट.[/caption] चांच विक्टोरिया के जीएम सुमन चटर्जी को बस्ताकोला, कुसुंडा जीएम एके सिंह को हेडक्वार्टर कोयला भवन सेफ्टी जीएम, बस्ताकोला के जीएम आरके सिंह को रेस्क्यू का जीएम ,गोविंदपुर के जीएम सुनील निगम को कुसुंडा का जीएम बनाया गया है. ए द्विवेदी को HRD से हटाकर सिजुआ एरिया का GM बनाया गया है. सिजुआ के GM पी चंद्रा HRD व EJ एरिया के GM पी के दुबे झरिया मास्टर प्लान की जिम्मेवारी दी गयी है. लोदना एरिया के GM कल्याणजी प्रसाद को कोयला भवन में CSR जीएम बनाया गया है. जीएम बी के सिन्हा ब्लॉक 2 से TS to D (T) P&P & GM विक्रमशिला की जिम्मेवारी दी गयी है. कतरास, लोदना, बस्कताकोला, सीवी एरिया समेत अन्य एरिया के 16 प्रोजेक्ट अफसर व मैनेजर लेवल के अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है.