झारखंड: चतरा हंटरगंज के बैंक ऑफ इंडिया की गोसाईंडीह ब्रांच डकैती, में आर्म्स से लैश क्रिमिनल 23 लाख रुपये लूट ले गये

चतरा: आर्म्स से लैश आधा दर्जन क्रिमिनलों ने चतरा जिले के हटंरगंज गोसाईडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से सोमवार को 23 लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक आये लूटेरों ने मात्र तीन मिनट में घटना को अंजाम देकर की ओर भाग गये. बैंक लूटेरों की का चेहरा और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बैंक में डकैती करने वाले क्रिमिनलों की पहचान में जुटी है. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 9.45 बजे बैंक खुला. बैंक खुलते ही कस्टमर बनकर तीन लूटेरे अंदर घुस गये. दो बैंक के गेट पर निगरानी करने लगे. एक अन्य आसपास मौजूद थी. बैंक में घुसे क्रिमिनलों ने मैनेजर मृगेंद्र शेखर और कैशियर कुंदन कुमार को आर्म्स के बल पर अपने कब्जे में लेकर मारपीट की. बैंक से रुपयों देने की मांग की जान की डर से मैनेजर और कैशियर ने बैंक में रखे 23 लाख रुपये क्रिमिनलों की झोली में रख दी. रुपये लेकर क्रिमिनल बाइक पर सवार होकर बिहार की ओर फरार हो गये.बैंक झारखंड-बिहार की सीमा पर है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन की. बैंक के सीनीयर अफसर भी मौके पर पहुंच जांच की. हंटरगंज में बैंक लूट की चौथी घटना हंटरगंज ब्लॉक में बैंक लूट की यह चौथी घटना है. इससे पहले यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया डुमरी ब्रांच, झारखंड ग्रामीण बैंक हंटरगंज ब्रांच व झारखंड ग्रामीण बैंक पांडेयपुरा ब्रांच में लूट हो चुकी है. डुमरी यूनाइटेड बैंक में लगभग 15 वर्ष 1.7 लाख रुपये की डकैती हुई थी. हंटरगंज स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में वर्ष 2011 में डकैतों ने 1,59,000 की राशि लूट ली थी.