राजस्थान: भरतपुर में नाबालिग के साथ चार युवकों ने बंधक बनाकर किया दो दिन तक गैंगरेप

राजस्थान के भरतपुर में एक नाबालिग को चार बदमाशों ने दो दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की कंपलेनपर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है। 

राजस्थान: भरतपुर में नाबालिग के साथ चार युवकों ने बंधक बनाकर किया दो दिन तक गैंगरेप

Advertisement

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक नाबालिग को चार बदमाशों ने दो दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की कंपलेनपर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है। 

भरतपुर के जुरहरा की एक नाबालिग बच्ची पांच दिन पहले घर से जंगल की ओर शौच करने गई थी। चार बदमाश नाबालिग को अगवा कर ले गये। तार दो दिन तक नशा देकर और बंधक बनाकर हैवानियत करते रहे। इसके बाद बच्ची को जंगल में छोड़कर भाग गये।
पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों से यह बात बताई। बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने कंपलेन में कहा है कि में बताया है कि 17 मार्च की रात नौ बजे वह घर के पास स्थित तालाब के पास शौच के लिए गई थी। पहले से घात लगाकर बैठे चार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। दो दिन तक बंधक बनाकर बारी-बारी से रेप करते रहे। बेहोशी की हालत में 19 मार्च को सुबह उसके घर के पास छोड़कर भाग गये।