पाकिस्तान: बुजुर्ग मौलाना ने मदरसे के स्टूडेंट से बनाये यौन संबंध, सेक्स VIDEO वायरल, FIR

पाकिस्तान में जमात उलेमा-ए-इस्लाम-फजल्स के मुफ्ती अजीजुर रहमान पर अपने मदरसे के स्टूडेंट के यौन शोषण का आरोप लगा है।  यौन शोषण का मामला उजागर होने के बाद पाक के पत्रकारों और समाजिक संगठनों ने धार्मिक निकायों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

पाकिस्तान: बुजुर्ग मौलाना ने मदरसे के स्टूडेंट से बनाये यौन संबंध, सेक्स VIDEO वायरल, FIR

Advertisement

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में जमात उलेमा-ए-इस्लाम-फजल्स के मुफ्ती अजीजुर रहमान पर अपने ही मदरसे के यौन शोषण का आरोप लगा है। मौलाना ने मदरसे के एक छात्र को ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार यौन संबंध बनाया था। मदरसे के बुजुर्ग मुफ्ती का सेक्स वीडियो वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में जमात उलेमा-ए-इस्लाम-फजल्स के मुफ्ती अजीजुर रहमान मदरसे के एक स्टूडेंट के साथ यौन संबंध बनाते दिखाई दे रहा है।  वीडियो की जानकारी मिलने के बाद लाहौर पुलिस ने उत्तरी कैंट पुलिस स्टेशन में मुफ्ती अजीजुर रहमान के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।यौन शोषण का मामला उजागर होने के बाद पाक के पत्रकारों और समाजिक संगठनों ने धार्मिक निकायों की चुप्पी पर सवाल उठाये हैं।वहीं वीडीओ वायरल होने के बाद मुफ्ती रहमान ने भी एक वीडियो मैसेज जारी किया था। मुफ्ती अपने निर्दोष होने का दावा भी किया था। उन्होंने दावा किया था कि वीडियो में जो लड़का नजर आ रहा है उसने उन्हें धोखे से ड्रग्स दे दिया था। इसके बाद वो होश में नहीं थे। इस घटना के बाद से गुरुवार को पाकिस्तान में  ट्विटर पर #muftiazizurrehman ट्रेंड कर रहा था। कई ट्विटर यूजर्स ने अजीजुर रहमान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान में आरोपी मौलाना को सजा देने की मांग उठ रही है।

मौलाना ने स्टूडेंट को झूठे आरोप में फंसाया
पाकिस्तानी 'Dawn न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार मुफ्ती अजीजुर रहमान के खिलाफ पीड़ित स्टूडेंट्स ने 17 जून को एफआइआर दर्ज कराया है। स्टूडेंट ने कंपलेन में कहा कि उसे वर्ष 2013 में लाहौर के जामिया मंजूरुल इस्लामिया में प्रवेश मिला था। एग्जाम के दौरान मुफ्ती रहमान ने उस पर और एक अन्य स्टूडेंट पर किसी और को एग्जाम में बैठाकर धोखा देने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद उसे तीन साल के लिए वफाकुल मदारिस में एग्जाम देने पर रोक लगा दी गई।

सेक्स कर खुश करने को कहा,बदले प्रतिबंधों को हटाने का किया था वादा
पीड़ित छात्र का कहना है कि मदरसे के इस फैसले के बाद उसने मुफ्ती अजीजुर रहमान से रहम की गुहार लगाई। पहले तो वह अपने फैसले पर टिके रहे। बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं उनके साथ सेक्स कर उन्हें खुश करता हूं तो वह कुछ सोच सकते हैं। पीड़ित ने कहा कि उनके इस प्रोपोजल के बाद मेरे पास अपना यौन उत्पीड़न करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मुफ्ती रहमान ने वादा किया था कि सेक्स के बाद मेरे ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटा दिया जायेगा। मुफ्ती ने यह भी कहा था कि वह मुझे एग्जाम में पास भी कर देगा। इस दौरान तीन साल तक हर शुक्रवार को मेरे साथ सेक्स करने के बावजूद मुफ्ती ने कुछ नहीं किया। उसने और सेक्स की डिमांड करते हुए मुझे ब्लैकमेल तक करना शुरू कर दिया।

मदरसे ने नहीं सुनी पीड़ितकी बात
पीड़ित ने कहा कि उसने मदरसा  प्रशासन से शिकायत की लेकिन उन्होंने उस पर विश्वास करने से इनकार कर दिया। मदरसे के लिए मुफ्ती रहमान एक बड़े और पवित्र व्यक्ति थे। इसलिए मेरी बातों पर गौर देने के बजाए मुझपर झूठा बयान देने का आरोप लगाया। इसके बाद पीड़ित छात्र ने मुफ्ती का वीडियो रिकॉर्ड किया। उसे वफाकुल मदारिस अल अरब नाजिम को दिखाया। इसके बाद मुफ्ती रहमान ने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया।

मुफ्ती के खिलाफ कार्रवाई का मौलाना कर रहे विरोध
ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के कारण जामिया मंजूरुल इस्लामिया के प्रशासन ने मुफ्ती रहमान को पद से हटा दिया। इसके कारण पाकिस्तान के मौलवी नाराज हो गये हैं। पीड़ित ने बताया कि अब उसे मुफ्ती रहमान और उनके बेटों से धमकी मिल रही है। पीड़ित ने इन धमकियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।