IIT ISM धनबाद में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, 30 पदों पर मिलेगा 2.11 लाख तक वेतन

IIT ISM धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को 2.11 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।

IIT ISM धनबाद में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, 30 पदों पर मिलेगा 2.11 लाख तक वेतन
IIT ISM धनबाद में फैकल्टी बनने का मौका।

         HighLights:

  • IIT ISM धनबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के 30 पदों पर भर्ती
  • आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित
  • चयनित अभ्यर्थियों को 2.11 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा
  • 17 विभागों में नियुक्तियां की जायेगी
  • संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ पीएचडी अनिवार्य

धनबाद (Threesocieties.com Desk): युवाओं और देशभर के योग्य अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी आईएसएम धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-एक एवं ग्रेड-दो) के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फरार अपराधी प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर की कुर्की, कोर्ट के आदेश पर धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संस्थान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-दो के लिए न्यूनतम बेसिक वेतन 70,900 रुपये (लेवल-10) निर्धारित किया गया है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-एक के लिए न्यूनतम बेसिक वेतन 1,01,500 रुपये (लेवल-12) होगा। विभिन्न भत्तों और अन्य सुविधाओं को मिलाकर कुल मासिक वेतन लगभग 2.11 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड और गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य का अनुभव भी जरूरी होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-एक के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन वर्ष का पोस्ट-पीएचडी अनुभव होना चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-दो के लिए तीन वर्ष से कम अनुभव वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

17 विभागों में होगी नियुक्ति

आईआईटी आईएसएम धनबाद में यह भर्ती कुल 17 विभागों में की जाएगी। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, गणित एवं कंप्यूटिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं केमिकल बायोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, एप्लाइड जियोफिजिक्स और पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग समेत अन्य विभाग शामिल हैं।

देशभर के पीएचडी धारकों के लिए बड़ा अवसर

उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले पीएचडी धारकों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। आईआईटी आईएसएम धनबाद देश के प्रमुख तकनीकी एवं शोध संस्थानों में शामिल है, जहां शिक्षण और अनुसंधान के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हैं। संस्थान ने अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि अंतिम तिथि के दौरान तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।