यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले—देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले गए हैं। जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी।
लखनऊ (Threesocieties.com Desk): उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने सोमवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: धनबाद सांसद ढुलू महतो ने रेल मंत्री से की बड़ी मांग, गोमो जंक्शन से लेकर बोकारो कनेक्टिविटी तक उठाए अहम मुद्दे
IG स्तर पर भी बदलाव
प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को लखनऊ में ही IG (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है। यह बदलाव सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले को आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कई अधिकारियों को पीएसी, एसडीआरएफ और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान
तबादले की इस बड़ी सूची में जिन जिलों के एसपी-एसएसपी बदले गए हैं, उनमें शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।
प्रमुख तबादले: किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर से हटाकर 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया
श्याम नारायण सिंह को एटा से एसडीआरएफ, लखनऊ में तैनाती
प्रबल प्रताप सिंह को महोबा से पुलिस मुख्यालय (अपराध) लखनऊ भेजा गया
विद्यासागर मिश्र को रामपुर से 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
राजेश कुमार को कौशांबी से 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
आदित्य लांग्हे को चंदौली से फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया
अमित कुमार आनंद को अमरोहा से डीसीपी, लखनऊ
इलामारन जी. को मऊ से एटा का एसएसपी बनाया गया
डॉ. दुर्गेश कुमार को जालौन से एसएसएफ, अयोध्या भेजा गया
राम नयन सिंह को बहराइच से पीएसी, गौतमबुद्धनगर
सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद से शाहजहांपुर का एसपी
सोमेंद्र मीना को महाराजगंज से रामपुर भेजा गया
डॉ. दीक्षा शर्मा को हमीरपुर से डीसीपी, लखनऊ
नए चेहरों को मिली जिलों की कमान
कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी बनाया गया
विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच की जिम्मेदारी
लाखन सिंह यादव को अमरोहा का एसपी
विनय कुमार सिंह को जालौन का एसपी
शशांक सिंह को महोबा का एसपी
शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का एसपी
आकाश पटेल को चंदौली का एसपी
सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी भेजा गया
मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर की कमान
आदित्य बंसल को अलीगढ़ (नगर)
अमृत जैन को मुजफ्फरनगर (नगर)
महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर (ग्रामीण)
क्यों अहम है यह फेरबदल?
राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस तरह के बड़े फेरबदल किए जाते हैं। योगी सरकार का यह कदम भी उसी दिशा में एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है, जिससे जिलों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।






