Dhanbad: मुकेश पांडेय ने BBMKU के VC को स्टूडेंट्स की समस्याओं से कराया अवगत

बीजेपी लीडर मुकेश पांडेय के नेतृत्व में एक डेलीगेशन BBMKU के VC प्रो शुकदेव भोई से मिला।डेलीगेशन ने बीसी को स्टूडेंट्स की समस्याओं से अवगत कराया।

Dhanbad: मुकेश पांडेय ने BBMKU के VC को स्टूडेंट्स की समस्याओं से कराया अवगत

Advertisement

धनबाद। बीजेपी लीडर मुकेश पांडेय के नेतृत्व में एक डेलीगेशन BBMKU के VC प्रो शुकदेव भोई से मिला।डेलीगेशन ने बीसी को स्टूडेंट्स की समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें:Dhanbad: मारवाड़ी युवा मंच सेशन 2023-24 के प्रसिडेंट बने सुनील सोनी, शक्ति शाखा की अध्यक्ष बनी ममता अग्रवाल
मुकेश पांडेये ने बताया कि टुंडी, गोमिया और डिगवाडीह में बने डिग्री कॉलेजों को इसी सेशन से शुरू करने की मांग की गयी है। इससे कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए मीलों की दूरी तय ना करना पड़े। उन्होंने आरएसपी कॉलेज झरिया (बेलगड़िया) के जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की। 
उन्होंने बताया कि जर्जर भवन की छत व बालकनी में दरारे पड़ गई है। छज्जा गिरने की स्थिति में है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने हाल के दिनों में बीएड कॉलेजों में फेल स्टूडेंट्सयों के मामले में जांच कमेटी का गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके पहले कभी भी बीएड के छात्रों के फेल होने का मामला सामने नहीं आया था, लेकिन इस बार अचानक इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का फेल होना कहीं न कही गलत होने का संकेत दे रहा है। 
मुकेश पांडेय के साथ डेलीगेशन में भागीरथ, उत्तम मंडल, अमर सिंह और विकास कुमार मौजूद थे।