बिहार: विजीलेंस ने सासाराम में SFC के डिस्ट्रीक मैनेजर को 90 हजार घूस लेते पकड़ा, पटना आवास पर भी रेड

Advertisement

पटना:

विजीलेंस सासाराम में स्टेट फूड कॉरपोरेशन (SFC) के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार को 90 हजार रुपये घूस लेते दबोची है.विजीलेंस टीम मैनेजर के पटना आवास पर रेड मारकर सर्च की है. विजीलेंस टीम ने एसएफसी के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार को गुरुवार को उनके गौरक्षणी मोहल्ला स्थित आवास से करगहर प्रखंड के कल्याणपुर कुरीयारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह से बकाये बिल के भुगतान के लिए 90 हजार रुपये घूस में लेते पकड़ी.समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर निवासी सुधीर कुमार का पटना में भी आवास है.घूस लेते पकड़े जाने के बाद विजीलेंस टीम पटना आवास पर भी रेड की है.