नई दिल्ली: आईएएफ चीफ धनोआ ने सुलुर एयरबेस से मिग-21 में भरी उड़ान (देखें वीडीओ)

Advertisement

नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना के मुखिया एयरचीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह (बीएस धनोआ) धनोआ ने शुक्रवार को तमिलनाडु के सुलुर से मिग-21 में उड़ान भरी. एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के इस 'सोलो फ्लाइट' को वायुसैनिकों की हौजला-अफजाई के लिए उठाया गया अहम कदम करार दिया जा रहा है. एयरचीफ मार्शल ने तीन सोलो सॉर्टीज को अंजाम दिया और बाद में सभी सैनिकों से मुलाकात की. आईएएफ चीफ धनोआ ने मिग-21 टी-96 फाइटर जेट में सुलुर एयरबेस से उड़ान भरी. इसका रोमांचक‍ वीडियो इंडियन एयरनफोर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में धनाओ बखूबी टेक ऑफ करते और लैंडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने टेक ऑफ से पहले बिल्‍कुल किसी यंग पायलट की तरह कॉकपिट से सैल्‍यूट भी किया. एयरचीफ मार्शल धनोआ के पास 2000 से ज्‍यादा घंटों का फ्लाइंग का अनुभव है.धनोआ ने मिग-21 उस समय उड़ाया है जब विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के मिग-21 से एफ-16 को गिराने की घटना को तीन माह होने वाले हैं. कारगिल की जंग के दौरान एयरचीफ मार्शल धनोआ ने मिग-21 की स्‍क्‍वाड्रन का लीड किया था. मिग-21 कारगिल की जंग में ऑपरेशन सफेद सागर का नेतृत्‍व करने वाला फाइटर जेट था.