बीसीसीएल की विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में नकाबपोश क्रिमिनलों ने की फायरिंग
रंगदारी के लिए दहशत फैलाया
बाइक सवार क्रिमिनलों ने एमपीएल ट्रांसपोर्टिंग ठप्प करने की दी धमकी
धनबाद:आर्म्स से लैश बाइक सवार दो नकाबपोश क्रिमिनलों ने बीसीसीएल विश्वकर्मा प्रोजेक्ट धनसार सीएचपी के पास मंगलवार की शाम एक कोयला लोड हाइवा पर तीन राउंड फायरिंग की. हाइवा ड्राइवर स्पीड से भाग गया. संयोग से फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी. फायरिंग के बाद बाइक सवार दोनों क्रिमिनल हवा में पिस्टल लहराते हुए एमपीएल को ट्रांसपोर्टिंग बंद करने की धमकी देते हुए भाग निकले.
धनसार पुलिस व सीआइएसएफ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची व छानबीन की. पुलिस मौके से फायर की गयी तीन गोली बरामद की है. फायरिंग के बाद से ट्रांसपोर्टिंग ठप है. हाइवा ड्रावर व ट्रांसपोटिंग से जुड़े लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.विश्वकर्मा प्रोजेक्ट से जीटीएस कंपनी एमपीएल को कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रही है. एरिया के एक दंबग व क्रिमिनल ट्रांसपोर्टिंग पर कब्जा जमान चाहता है. ट्रांसपोर्टिंग के लिए बीसीसीएल पर प्रेशर बनाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में वर्चस्व को लेकर झड़प होते रहता है.
विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में वर्ष 2018 की जनवरी से ही ट्रक लोडिंग कार्य को लेकर मासस व युवा बेरोजगार मंच के बीच विवाद चल रहा है. आंदोलन के कारण यहां अभी तक ट्रक लोडिंग कार्य बंद है. इससे लगभग 500 से ज्यादा ट्रक लोडिंग करने वाले असंगठित मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. यहां ट्रांसपोटिंग वर्क लेने के लिए कई गुटों मे कंपीटिशन चल रही है. बताया जाता है कि प्रोजेक्ट से अभी हाल में ही एक कंपनी को ट्रांसपोर्टिंग का काम मिला है. फायरिंग को संबंधित कंपनी पर प्रेशव की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है.
पुलिस ने बकरा व्यवसायी लूटकांड में दो को दबोचा, मामले का खुलासा, रकम बरामदगी की कोशिश
धनबाद: झरिया-धनबाद मेन रोड पर बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम बकरा व्यवसायी शमीमुल्लाह से हुई 10 लाख 20 हजार लूट मामले में पुलिस बरारी व नूनूडीह से दो युवकों को दबोची है. सिंदरी डीएसपी पीके केसरी के नेतृत्व में पुलिस नुनूडीह से दीपक पांडेय उर्फ बबलू को पकड़ा है. बबलू से झरिया पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई. पुलिस पूछताछ के दौरान बबलू ने बरारी निवासी राजा अंसारी का नाम बताया है. पुलिस बबलू की निशानदेही पर राजा को पकड़ी है. दोनों से आमने-सामने पूछताछ में लूटकांड का खुलासा हो गया है.
बकरा व्यवसायी ने पकड़े गये दो में से एक की पहचान कर ली है. पुलिस की पुछताछ में बबलू ने पुलिस को बताया की घटना के बाद राजा पैसे से भरा बैग अपने एक भाई को दे दिया था. पुलिस राजा की भाई की खोज में रेड कर रही है. लूट के दौरान क्रमिनलों ने बाइक चला रहे व्यवसयी के साला इरफान को गोली मार दी थी. इरफान का इलाज ल रहा है.पुलिस लूटकांड में राजा अंसारी व दीपक पांडे उर्फ बबलू के खिलाफ केस दर्ज की थी.
जल शक्ति अभियान में धनबाद पहुंचा 5 वें स्थान पर
धनबाद:जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, जल संचयन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ट्रेंच कम बाउंडिंग एवं पौधारोपण में देश के 10 जिलों में धनबाद 5 वें स्थान पर पहुंच गया है.पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज जारी 10 जिलों की सूची में धनबाद जिला को 5 वां स्थान प्राप्त हुआ है.
सूची में प्रथम स्थान पर उत्तर प्रदेश का कासगंज जिला, द्वितीय, नौवें एवं दसवें स्थान पर कर्नाटका के क्रमशः चिकमंगलूर, बेलारी एवं हसन जिला शामिल है.सूची के अनुसार तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ का बालोद एवं चौथे नंबर पर रायपुर जिला को शामिल किया गया है.छठे एवं सातवें स्थान पर महाराष्ट्र के क्रमशः पुणे एवं सांगली एवं आठवें स्थान पर आंध्र प्रदेश का श्रीकाकुलम जिला शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 जुलाई 2019 को जारी सूची में धनबाद जिला को 9 वां स्थान प्राप्त हुआ था.डीसी अमित कुमार के नेतृत्व में जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया गया।.जिस कारण धनबाद जिला अल्पकालीन अवधि में 9 से 5 वें स्थान पर पहुंचने में सफल हुआ.
रेलवे ने झुग्गी-झोपड़ी हटाने के लिए 300 लोगों को भेजा नोटिस, प्रभावितों लोगों ने मेयर का घेराव किया
धनबाद: रेलवे ने रांगाटांड रेलवे कॉलोनी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लगभग 300 लोगों को नोटिस दिया है. नोटिस देकर सभी को रेलवे की अतिक्रमित जमीन खाली करने को कहा गया है. रेलवे की नोटिस मिलने से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले आक्रोशित हैं. आक्रोशित महिला, पुरुष और बच्चों ने मंगलवार को म्यूनशिपल कॉरपोरेशन ऑफिस पहुंच मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल का घेराव किया. लोगों ने मेयर से रेलवे द्वारा हटाये जाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग . मेयर का कहना था कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है. फिर भी बचाने की कोशिश करेंगे. मामले पर डीआरएम से बात करेंगे.
लोगों का का कहना था कि हम लोग 70 से 90 साल से यहां रहते आ रहे हैं. अभी छोटे-छोटे बच्चे हैं, बेटियों की शादी करनी है. रेलवे ने अब अचानक हटाने का फरमान जारी कर दिया गया है. हम कहां जाएं? मेयर ने फोन पर डीआरएम से बात. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि डीआरएम से बातचीत हुई है. लोगों ने गुजारिश की है कि उन्हें दुर्गा पूजा तक का समय दिया जाए. मेयर ने डीआरएम से शाम को वार्ता कर मौजूदा स्थिति से अवगत अवगत कराया है. मेयर ने कहा कि बीसीसीएल और एफसीआई के पास काफी जमीन है. इन जमीन पर लोगों का पुनर्वास किया जा सकता है.
मेयर व एमएलए ने एलईडी लाइट पथ प्रकाश कार्य का शिलान्यास किया
धनबाद: मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एमएलए राज सिन्हा व डीएमसी कमिशनर चंद्रमोहन कश्यप ने संयुक्त रुप से मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर एलईडी लाइट पथ प्रकाश कार्य का शिलान्यास किया. धनबाद स्टेशन से भुईफोड़ तक रोड एलईडी लाइट से जगमगायेंगे. मेयर ने बताया कि पूरे कॉरपोरेशन एरिया को एलईडी लाइट से अक्षादित किया जा रहा है. मौके पर वार्ड काउंसर प्रियरंजन, अंकेश राज समेत अन्य मौजूद थे.
मेयर ने कहा कि चार सालों में डीएमसी एरिया में स्ट्रीट लाइट की संख्या 1168 से बढ़कर 15 हजार हुई. 20 हजार लाइट और लगायी जायेंगी. डीएमसी का एक भी कोना अंधेरा नहीं रहेगा. केंद्र व राज्य सरकार विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है. डबल इंजन की सरकार जनता से किये गये वायदों को पूरा कर रही है.
आयुष_फाउंडेशन_के_सावन_महोत्सव_में_मचा_धमाल
धनबाद:आयुष फाउंडेशन की ओर से सावन महोत्सव समारोह का आयोजन सरायढेला विवाह स्थल में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शमशेर खान ने आयुष की तस्वीर पर पुष्प अर्जित कर एव दीप प्रज्जवलित किया. शालिनी सिंह द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की.

नेशनल एंकर टेलीविज़न स्टार शमशेर खान ने लोगो को अपने हास्य बातों से मनोरंजन किया.
कार्यक्रम में रंगीलो म्हारो ढोलना ,घूमर,एव देश भक्ति गानो पर बच्चो ने डांस कर चार चांद लगाया.कार्यक्रम में कोलकाता से आये गायक सुमाना ,सपन संदीप ने अपने सुरीली आवाजों से लोगो मन मोहा.कार्यक्रम में सुदामडीह प्रकाश चंद्र सरकार की बेटी कनीनिका सरकार जो की झारखंड महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर हैं को आयुष फाउंडेशन के अध्यक्ष जय कुमार सचदेवा ने टियारा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में पंचेत से स्नेक सेवर मुबारक अंसारी ने लोगो को सांप के प्रति जागरूक किया. संस्था के अध्यक्ष जय कुमार सचदेवा ने मुबारक अंसारी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया. महिलाओ के लिए मेहंदी लगवाने के साथ खाने का भी स्टाल लगाया गया था. कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट ! बीसीसीएल की डिप्टी जीएम सह पाठशाला के संस्थापक देव कुमार वर्मा,स्नेक सेवर मुबारक अंसारी,लोपा मुद्रा,गायत्री सिंह, सुधा मिश्रा मौजूद थे. आयुष फाउंडेशन के अध्यक्ष जय कुमार सचदेवा, सचिव अर्पिता अग्रवाल,कोषाध्यक्ष कृष्णा सिंह,चांदनी कुमारी,महेश कुमार,आशीष बरनवाल,अलका अग्रवाल,अर्णव मुखर्जी ,संतोष सिंह ,निष्ठा अग्रवाल,प्रीति चौधरी,नारायणी सिंह,खुशी, सोनम,कली,बादल,शिव प्रकाश,नीलम कप्सीमे समेत अन्य उपस्थित थे.
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस चार सितंबर को मनाया जायेगा
धनबाद:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस चार सितंबर को मनाया जायेगा.इस संबंध में समाहरणालय के सभागार में सिविल सर्जन डॉक्टर जी दास की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई.सिविल सर्जन ने बताया कि चार सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा. 11 सितंबर को मॉप-आप दिवस मनाया जायेगा. 19 सितंबर को सभी स्कूल रिपोर्टिंग फॉर्म जमा करेंगे.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क खिलाई जायेगी.राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शिक्षक बच्चों को दवाई खिलाने के साथ-साथ कक्षा की उपस्थिति रजिस्टर में हर बच्चे के नाम के सामने एक टिक मार्क लगायेंगे.मॉप-आप दिवस पर शिक्षक दवाई खिलाने के साथ साथ कक्षा की उपस्थिति रजिस्टर में हर बच्चे के नाम के सामने दो टिक मार्ग लगायेंगे.उन्होंने बताया कि कृमि कई कारणों से बच्चे के पेट में पहुंच सकते हैं. जिसमें नंगे पैर चलना, बिना हाथ धोए भोजन करना, खुले में शौच करना तथा साफ-सफाई ना रखना. बच्चों में आमतौर पर राउंड कृमि, व्हिप कृमि एवं हुक कृमि पाए जाते हैं. इसके संक्रमण से खून की कमी, भूख न लगना, कमजोरी और बेचैनी, पेट में दर्द तथा वजन में कमी आना है.
बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर जी दास, एमओआईसी डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ जफरुल्लाह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.