सेंट्रल डेपुटेशन से झारखंड लौटे IPS राकेश बंसल की वापसी, दो सीनियर अफसर जाने की तैयारी में

झारखंड कैडर में IPS राकेश बंसल की वापसी के साथ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल तय। जल्द ही आशीष बत्रा और डॉ. जया राय की भी वापसी, जबकि दो अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में।

सेंट्रल डेपुटेशन से  झारखंड लौटे IPS राकेश बंसल की वापसी, दो सीनियर अफसर जाने की तैयारी में
दो आईपीएस अफसर भी शीघ्र लौटेंगे झारखंड।

रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर हलचल देखने को मिल रही है। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर झारखंड कैडर में शामिल हो गए हैं। उनकी वापसी के साथ ही राज्य पुलिस में कई अहम बदलावों की चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: धनबाद: जगजीवन नगर में गूंजा भक्ति का स्वर: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, भजन-कीर्तन से झूमे श्रद्धालु

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसी (RAW) में तैनात रहे राकेश बंसल को केंद्र सरकार ने 25 मार्च को विरमित कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने झारखंड में योगदान दे दिया है। उनकी वापसी को राज्य पुलिस की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

जल्द लौटेंगे ये दो बड़े अफसर

वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में आईजी पद पर प्रतिनियुक्त आशीष बत्रा और 2011 बैच की आईपीएस डॉ. जया राय की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि भी अब खत्म होने वाली है। डॉ. जया राय करीब 8 वर्षों से केंद्र में तैनात हैं। आशीष बत्रा भी लगभग सात साल से केंद्रीय सेवा में हैं। ऐसे में दोनों अफसरों की भी  शीघ्र ही झारखंड वापसी तय मानी जा रही है, जिससे पुलिस महकमे में और बड़े स्तर पर फेरबदल संभव है।

कौन जाएगा केंद्र?

राज्य से भी दो वरिष्ठ अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं। इनमें  आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी व सीआईडी में तैनात डीआईजी चंदन कुमार झा।  दोनों अधिकारियों ने केंद्र में सेवा देने के लिए आवेदन कर दिया है। अगर मंजूरी मिलती है, तो राज्य पुलिस में नए पदस्थापन की जरूरत पड़ेगी।

अन्य अहम अपडेट
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस प्रशांत आनंद को मुख्यालय में योगदान के बाद एसपी वायरलेस बनाया गया है। CRPF झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत कुमार सिंह को वहीं दो साल का सेवा विस्तार मिला है, जिससे वे फिलहाल केंद्र में ही बने रहेंगे
क्या होगा असर?

झारखंड पुलिस में इस समय हो रहे इन बदलावों को आगामी प्रशासनिक रणनीति और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने से जोड़कर देखा जा रहा है। कई जिलों और यूनिट्स में नए अधिकारियों की तैनाती की संभावना है, जिससे फील्ड लेवल पर भी असर दिखेगा।