धनबाद: गोधर में दो युवकों की मर्डर,  दोनों की बॉडी को अलग-अलग जगहों पर फेका

केंदुआडीह पुलिस स्टेशन एरिया के गोधर दो युवकों की मर्डर कर दी गई है। दोनों युवकों की बॉडी रविवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर मिला है। मृतकों में गोधर 15 नंबर निवासी ड्राइवर  राजीव गोप एवं धनसार के सीआइएसएफ कालोनी निवासी विक्की चौहान(20)  शामिल है।

धनबाद: गोधर में दो युवकों की मर्डर,  दोनों की बॉडी को अलग-अलग जगहों पर फेका

Advertisement

धनबाद। केंदुआडीह पुलिस स्टेशन एरिया के गोधर दो युवकों की मर्डर कर दी गई है। दोनों युवकों की बॉडी रविवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर मिला है। मृतकों में गोधर 15 नंबर निवासी ड्राइवर  राजीव गोप एवं धनसार के सीआइएसएफ कालोनी निवासी विक्की चौहान(20)  शामिल है।

यह भी पढ़ें:झारखंड: पुलिस व सुरक्षा बलों के कब्जे में आया बुढ़ा पहड़ा, सफल रहा हेलीकॉप्टर लैंडिंग 

राजीव की बॉडी गोधर 26 नंबर पर रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है। विक्की बॉडी वहां लगभग आधा किमी. दूर एक खेत में मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी दूसरे जगह पर मर्डर कर यहां फेंक दिया गया है। विक्की की बाइक गायब है। सूचना पाकर पुलिस सुबह में मौके पर पहुंची आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की।

धनसार निवासी विक्की चौहान के बारे में बताया जाता है कि वह शनिवार की रात 11 बजे तक अपनी बाइक के साथ अपने मुहल्ले में देखा गया है। धनसार के नई दिल्ली पुल के पास खून का धब्बा दिखा है। संभावना जताई जा रही है कि इसी जगह पर युवकों की मर्डर हुई है।