श्री श्री रविशंकर से मिले सत्य प्रकाश सिंह, लभुआनी में बनेगा इच्छापूर्ति गणेश मंदिर
सत्य प्रकाश सिंह ने बेंगलुरु में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। लभुआनी महोत्सव और इच्छापूर्ति गणेश मंदिर निर्माण पर भी हुई चर्चा।
HighLights:
- गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 45वें सेवा वर्ष एवं 70वें जन्मदिवस समारोह में सत्य प्रकाश सिंह हुए शामिल
- लभुआनी महोत्सव के बारे में गुरुदेव को दी जानकारी
- लभुआनी में प्रस्तावित इच्छापूर्ति गणेश मंदिर को लेकर लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन
- सत्य प्रकाश सिंह ने गुरुदेव के सान्निध्य को जीवन की अमूल्य प्रेरणा बताया
बेंगलुरु (Threesocieties.com Desk): बिहार स्टेट लेवल DISHA कमेटी के सदस्य एवं सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह को परमपूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 45वें सेवा वर्ष एवं 70वें जन्मदिवस समारोह के पावन अवसर पर बेंगलुरु स्थित Art of Living International Center जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने गुरुदेव के श्रीचरणों में उपस्थित होकर दर्शन किए और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

गुरुदेव के साथ हुई इस विशेष मुलाकात को सत्य प्रकाश सिंह ने अपने जीवन का अविस्मरणीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के श्रीचरणों में बिताया गया प्रत्येक क्षण उनके लिए जीवन की अमूल्य निधि है। गुरुदेव की सहजता, आध्यात्मिक ऊर्जा और मार्गदर्शन से उन्हें नई प्रेरणा प्राप्त हुई।
लभुआनी महोत्सव की जानकारी गुरुदेव को दी
इस अवसर पर सत्य प्रकाश सिंह ने अपने पैतृक ग्राम लभुआनी में आयोजित होने वाले महोत्सव के संबंध में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने लभुआनी में प्रस्तावित इच्छापूर्ति गणेश मंदिर के निर्माण की योजना के बारे में भी जानकारी साझा की। सत्य प्रकाश सिंह ने गुरुदेव से इच्छापूर्ति गणेश मंदिर के संबंध में उनकी आज्ञा, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि अपने पैतृक गांव से जुड़ी धार्मिक एवं सामाजिक पहल के बारे में उन्हें गुरुदेव से मार्गदर्शन लेने का अवसर मिला।
गुरुदेव का आशीर्वाद जीवन की अमूल्य प्रेरणा : सत्य प्रकाश सिंह
सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरुदेव की कृपा और आशीर्वाद से प्राप्त मार्गदर्शन उनके लिए केवल एक आध्यात्मिक अनुभव नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के सान्निध्य में बिताया गया समय हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा।उन्होंने कहा, “गुरुदेव के श्रीचरणों में बिताया प्रत्येक क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय और जीवन की अमूल्य निधि है। उनकी कृपा और आशीर्वाद से मिला मार्गदर्शन मेरे लिए केवल सौभाग्य ही नहीं, बल्कि जीवन की एक अमूल्य प्रेरणा है।”
सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरुदेव की कृपा उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताते हुए कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
लभुआनी में धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल
लभुआनी में इच्छापूर्ति गणेश मंदिर के निर्माण की प्रस्तावित पहल को गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। सत्य प्रकाश सिंह द्वारा गुरुदेव को लभुआनी महोत्सव और मंदिर निर्माण की जानकारी देना इस पहल को आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाता है। उनका कहना है कि समाज और क्षेत्र के विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को मजबूत करना भी आवश्यक है। इसी भावना के साथ लभुआनी में महोत्सव और मंदिर निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
गुरुदेव से मुलाकात को बताया जीवन का यादगार पल
श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात के बाद सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद उनके लिए हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प मजबूत हुआ है। न्होंने कहा कि गुरुदेव के 45वें सेवा वर्ष एवं 70वें जन्मदिवस समारोह के पावन अवसर पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरुदेव की कृपा ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति, प्रेरणा और जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।
आध्यात्मिक गुरु परमपूज्य श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मदिवस और आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें सेवा वर्ष के उपलक्ष्य में बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में 10 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक विशेष काार्यक्रम का आयोजन कियाा गया है। इस विशेष आयोजन में सुशासन, सामाजिक समरसता, शांति और सतत विकास जैसे विषयों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वैश्विक स्तर पर 182 देशों में सेवा कार्य कर रही इस संस्था द्वारा आयोजित विमर्श में श्री सत्यप्रकाश आश्रम से आमंत्रित किया गया है।
सत्यप्रकाश सिंह न केवल विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं, बल्कि वे धनबाद व बिहार के भोजपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को भी जीवंत बनाये रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सत्यप्रकाश भोजपुर जिले के ऐतिहासिक “लभुआनी महोत्सव” के कर्ताधर्ता और मुख्य आयोजक हैं। हर वर्ष भव्य पैमाने पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में रामकथा, भजन संध्या, शोभा यात्रा, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसमें न केवल स्थानीय जनता बल्कि साधु-संत, कलाकार और राज्य के बड़े गणमान्य लोग भी भाग लेते हैं। हाल ही में इस महोत्सव में बिहार के गवर्नर समेत कई मिनिस्टर, एमपी व एमएलए भी उपस्थिति दर्ज करायी थी, जो इस आयोजन की महत्ता को रेखांकित करता है।
Threesocieties News Desk 



