- सेंट्रल गर्वमेंट ने नौकरशाही में कई अहम बदलाव किये
- ऊर्जा सचिव अजय कुमार भल्ला होम मिनिस्टरी में OSD नियुक्त
- एस. सी. गर्ग नये ऊर्जा सचिव बने, अतनु चक्रवर्ती आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव होंगे
नई दिल्ली: सेंट्रल गर्वमेंट ने बुधवार को नौकरशाही में कई महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं.ऊर्जा सचिव अजय कुमार भल्ला को हाई प्रोफाइल होम मिनिस्टरी में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है. चर्चा है कि भल्ला को देश का अगला होम सेकरेटरी बनाया जायेगा.सेंट्रल गर्वमेंट ने एस. सी. गर्ग को नया ऊर्जा सचिव व अतनु चक्रवर्ती आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव बनाया है. अंशु प्रकाश को दूरसंचार विभाग में सचिव बनाया गया है. अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के असम मेघालय काडर के IAS अफसर हैं. वह गृह सचिव राजीव गाबा की जगह ले सकते हैं जो 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भल्ला को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में OSD बनाने का फैसला किया है. वैसे आदेश में इस बात का जिक्र नहीं है कि भल्ला अगले गृह सचिव होंगे. बताया जा रहा है कि आम तौर पर OSD की नियुक्ति स्मूद ट्रांजिशन के लिए ही किया जाता है.
1985 बैच गुजरात कैडर के आईएएस ऑफिसर अतानु चक्रवर्ती को वित्त मंत्रालय में नया सचिव नियुक्त किया गया.वित्त सचिव एससी गर्ग अब नये ऊर्जा सचिव होंगे. हिमाचल कैडर के 1986 बैच के आईएएस ऑफिसर अनिल कुमार खाची को विनिवेश सचिव बनाया गया है. उत्तराखंड कैडर के आईएएस अंशु प्रकाश को टेलीकम्युनिकेशन विभाग के सचिव बने हैं. असम मेघालय कैडर के 1986 बैच के आईएएस रवि कपूर को कपड़ा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है.