मुंबई: सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा एक ही फिल्म में आएंगे नजर ? बॉलीवुड की पुलिस फोर्स हुई और मजबूत
अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर और रोहित शेट्टी ने एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. एक साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करण जौहर और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए ये बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की पुलिस फोर्स से अब अक्षय कुमार जुड़ चुके हैं. अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रहे हैं. अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि पुलिस की दुनिया और बड़ी हो गई है क्योंकि सूर्यवंशी ने अब चार्ज ले लिया है. इस फोटो को अजय देवगन ने भी ट्विट किया है.अजय रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सिंघम और सिंघम रिटर्न्स में काम कर चुके हैं. रोहित शेट्टी के पहले कॉप वहीं हैं. सभी एक्टर्स ने अपनी-अपनी फिल्मों की क्लिप बोर्ड भी पकड़ रखी है. अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है हमारी दुनिया बड़ी हो गई है और हमारा गेम शुरू हो गया है.




