धनबाद:बीजेपी एमएलए संजीव की वाइफ रागिनी सिंह झरिया के पूजा पंडालों में पहुंची, लिया दुर्गा मां का आशिर्वाद

धनबाद: झरिया एमएलए संजीव सिंह की वाइफ व बीजेपी लीडर रागिनी सिंह रविवार को महाअष्टमी के दिन झरिया, लोदना, बोरार्गढ़ समेत दर्जन भर से अधिक पूजा पंडालों में पहुंची.रागिनी से पूजा अर्चना कर मां दुर्गा की आशिर्वाद ली. झरिया व लोगों की सुख शांति की कामना की.स्थानीय लोगों से मिली. रागिनी बोरार्गढ़, रक्षा काली लोदना, लोयाबाद कोल प्लांट, बकरीहाट, राजाबाड़ी मंदिर. सहना पहाड़ी, राजबाड़ी रोड, झरिया के टैक्सी स्टैंड स्थित मां मंगला चंडी, लोदना रक्षा काली पूजा पंडाल, बनियाहीर स्थित पूजा पंडाल पहुंची.विधिवत पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद मांगा. कई पूजा पंडाल व सजावट को देख आयोजकों की जमकर तारिफ भी की. रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया में हमेशा खूबसूरत पंडाल बनते आ रहे हैं. इस बार भी सभी पंडाल घूम चुकी हूं. माता के दर्शन कर लोगों के लिए प्रार्थना किया है. नवमी की संध्या धुनची नाच काफी अच्छा लगता है. इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, रमेश पांडे, अरुण साव, धनेशवर गुप्ता, महंत पांडे, अखिलेश सिंह, बाबु जैना, अभिषेक सिंह, रंजीत रवानी, पिंकू चौबे, भोला सिंह, पप्पू शर्मा, रघु कुमार, सिद्धार्थ सिंह, सेलो पासवान टुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे.