धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, पुटकी-टुंडी समेत 5 थानेदार बदले, 16 इंस्पेक्टर इधर-उधर
धनबाद में एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़ा पुलिस फेरबदल किया है। पुटकी, टुंडी, झरिया और केंदुआडीह थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया गया।
HighLights:
- प्रमोद कुमार पांडेय को झरिया थाना प्रभारी बनाया गया
- शशि रंजन कुमार को केंदुआडीह थाना की कमान मिली
- मुकेश चौधरी पुटकी थाना प्रभारी बनाये गये
- जोड़ापोखर, केंदुआडीह और टुंडी सर्किल इंस्पेक्टर भी बदले गये
धनबाद (Threesocieties.com Desk): जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार की शाम जिले के 16 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें पुटकी, टुंडी, झरिया और केंदुआडीह जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सर्किल इंस्पेक्टरों को भी इधर से उधर किया गया है। एसएसपी की ओर से तबादले से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर सह केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय का तबादला करते हुए उन्हें झरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार अब केंदुआडीह थाना की कमान संभालेंगे। इसी तरह अभियोजन कोषांग प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी को पुटकी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं साइबर थाना प्रभारी रामजी राय का तबादला कर उन्हें टुंडी थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर जोड़ापोखर सर्किल अनिल कुमार शर्मा को साईबर थाना प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है।
एसएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ-साथ जिले के कई सर्किल इंस्पेक्टरों का भी स्थानांतरण किया है। साईबर थाना से पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार को जोड़ापोखर सर्किल की कमान दी गयी है। पुलिस इंस्पेक्टर सह पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन को टुंडी सर्किल, केेंदुआडीह सर्किल से जय प्रकाश महतो को प्रभारी कोर्ट सुरक्षा, साईबर थाना से राय सौमित्र पंकज भूषण को केेंदुआडीह सर्किल,फागु होरो चिरकुंडा सर्किल से प्रभारी अभियोजन कोषांग, संजय कुमार प्रभारी कोर्ट सुरक्षा से चिरकुंडा सर्किल
जोड़ापोखर, केंदुआडीह और टुंडी सर्किल में भी बदलाव किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर टुंडी सर्किल साजिद हुसैन को साईबर थाना, पुलिस इंस्पेक्टर सह तिसरा थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय, पुलिस लाइन से सदानंद सिंह, अर्जुन कुमार सिंह को व टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकरसाईबर थाना भेजा गया है।
पुलिस महकमे में फेरबदल से बढ़ी जिम्मेदारी
धनबाद में लगातार अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में महत्वपूर्ण थानों में नये प्रभारियों की तैनाती को पुलिस व्यवस्था में बदलाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। झरिया और केंदुआडीह जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नये थाना प्रभारियों के सामने अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं पुटकी और टुंडी थाना क्षेत्रों में भी नये अधिकारियों से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है। एसएसपी प्रभात कुमार द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद अब नये अधिकारी संबंधित थानों और सर्किलों में जिम्मेदारी संभालेंगे। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जिले की पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर भी दिखाई दे सकता है।




