धनबाद: एक्स मिनिस्टर रीता वर्मा को बीजेपी की Lok Sabha Election संचालन समिति में जगह नहीं मिली

  • जेल में बंद एमएलए संजीव सिंह भी समिति के मेंबर
धनबाद: बीजेपी की धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव संचालन समिति में 222 लीडरों को शामिल किया गया है. धनबाद लोकसभा के प्रभारी महगामा एमएलए अशोक भगत की ओर बनायी गयी चुनाव संचालन समिति में एक्स मिनिस्टर प्रोफेसर रीता वर्मा का नाम नहीं है. रीता वर्मा चाार बाार धनबाद की एमपी व सेंट्रल मिनिस्टर रह चुकी हैं. रीता वर्मा ने धनबाद से पीएन सिंह को तीसरी बाार बीजेपी कैंडिडेट बनाने पर कहा था कि वे एमपी बनने के लायक नहीं है. मोदी जरुरी है, पीएन मजबूरी नहीं. बीजेपी लीडरशीप रीता वर्मा के इस तरह के बयान से नाराज है. चुनाव संचालन समिति में जेल में बंद झरियाा एमएलए संजीव सिंह का भी नाम है. बीजेपी की धनबााद लोकसभा संचालन समिति का संयोजक हरि प्रकाश लाटा और सह संयोजक एन के राय तथा अजीत महतो हैं. धनबाद-बोकारो के सभी बीजेपी एमएलए, जिलाध्यक्ष, जिला परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जियाडा डायरेक्टर, एक्स मिनिस्टर, बीस सूत्री अध्यक्ष, एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल आजसू पार्टी, लोजपा व जदयू के जिलाध्यक्ष को भी समिति में मेंबर बनाया गया है. मिनिस्टर अमर बाउरी, धनबाद मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, एमएलए फूलचंद मंडल, राज सिन्हा, बिरंची नारायण, जिला परिषद के अध्यक्ष रोबिन गोराई, सत्येंद्र कुमार, गणेश मिश्रा, अपर्णा सेनगुप्ता, कुंती सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विनोद महतो, मंटू महतो, पिंटू सिंह को इस समिति का मेंबर बनाया गया है. धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों को भी चुनाव संचालन समिति का मेंबर बनाया गया है.