सीतामढ़ी। सोनबरसा ब्लॉक हेडक्वार्टर बाजार के साहू मुहल्ला से सटे बिजनसमैन मोहरलाल महतो के घर गुरुवार दोपहर क्रिमिनलों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है। उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया। कैश समेत लाखों के सोना-चांदी के ज्वलरी लूटकर क्रिमिनलों का दल भाग निकला।
गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल ने मिनिस्टर्स के बीच विभागों का किया बंटवारा
क्रिमिनलों ने बिजनसमैन मोहरलाल महतो और उनके पुत्र लाबाबू महतो को घर में बंधक बनाकर लगभग एक घंटे तक लूटपाट की। क्रिमिनलों ने पिस्टल के बट से सिरपर हमला कर लालबाबू को जख्मी कर दिया। मोहरलाल महतो को घर में कपड़े से मुंह बांध दिया। दोनों के हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ डाला। क्रिमिनलों का दल विजनसमैन की बाइक लेकर भाग निकले। इंडिया-नेुपाल बोर्डर से सटे इलाके में डकैती के बाद आसपास के मोहल्लों में दहशत व्याप्त हो गया। पड़ोसियों ने घायल पिता-पुत्र को पीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर घायल लालबाबू को सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
विराट कोहली की घोषणा, टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद छोड़ देंगे टी20 टीम की कप्तानी
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, भुतही ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार सुमन पहुंचे। उसके बाद सदर डीएसपी रमाकांत उपाध्याय भी आ गए। पुलिस अफसरों ने स्थिति का जायजा लिया। मोहरलाल महतो के अनुसार, डेढ़ लाख रुपये कैश के साथ 40 से 45 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी की ज्वेलरी की लूट हुई है। लोगों ने बताया कि मोहरलाल महतो जरूरतमंदों से जेवरात, जमीन वगैरह गिरवी रखकर ब्याज पर कर्ज देने का व्यवसाय करते हैं।
एसएसबी कैंप से डॉग स्क्वायर्ड को बुलाया गया। उससे भी डकैतों का सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया। डॉग स्क्वायर्ड घर से पूरब के रास्ते नेपाल बोर्डर तक जाकर रूक गया। आशंका है करि सभी डकैत घटना काे अंजाम देकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गये होंगे।