मुंबई। विजयादशमी के अवसर पर मुंबई के दुर्गा पंडाल में रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और काजोल आदि एक्ट्रेसेस को स्पॉट किया गया। सभी सिंदूर खेला कार्यक्रम में भाग लेती नजर आई। सभी ने मौके पर अवसर पर पारंपरिक बंगाली अंदाज में परिधान कर रखा था। वहीं सभी के चेहरों और कपड़ों पर लाल सिंदूर भी लगा हुआ था। 

यह भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में दुर्गा विसर्जन के दौरान माल नदी में बहे 40 लोग, आठ की मौत

ADVERTISEMENT
View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की कई फोटो
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की है। फोटो में तनीष को अपनी बहन काजोल के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य फोटो में तनीषा मुखर्जी, काजोल और शर्बानी मुखर्जी को बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। सभी ने सिंदूर भी लगा रखा है। 

काजोल और रानी मुखर्जी बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। खास बात यह है कि दोनों कुछ कुछ होता है में भी साथ में नजर आई थी। रानी मुखर्जी को अक्सर स्पॉट किया जाता है। हालांकि वह हाल ही में फिल्म मर्दानी के सीक्वल में नजर आई थी। वहीं काजोल भी फिल्मों में वापसी को लेकर कमर कस रही है। तनीषा मुखर्जी बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है।

 रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है। वहीं काजोल की शादी अजय देवगन से हुईं है। दोनों को दो बच्चे भी है। अजय देवगन की जल्द कई फिल्में रिलीज होने वाली है। वह अपनी फिल्मों को लेकर भी उत्साहित है।