लातेहार। जिले के बालूमाथ पुलिस स्टेशन एरिया की सेरेगड़ा पंचायत अंतर्गत मननडीह ग्राम में शनिवार को करम की डाली का विसर्जन करने गयी सात युवतियों की तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।री शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य करा रहे कंपनी द्वारा रेल लाइन के बगल में गड्ढे को खोद देने के कारण ये घटना घटी है।
पश्चिम बंगाल: ममता ने दिया बीजेपी को बड़ा झटका, एमपी बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस में शामिल
बताया जाता है कि मननडीह में करमा पूजा मनाया जा रहा था। दर्जनों युवतिंयां शनिवार को करमा पूजा विसर्जन मांडर गढ़ा में तालाब में गयी थी। तालाब में बने गड्ढे में रेखा कुमारी (17), रीना कुमारी (12), लक्ष्मी कुमारी (नौ) तीनों पिता अकलू गंझु, सुनीता कुमारी (16) पिता बीफा गंझू, बसंती कुमारी (10) पिता लाल देव गंझू, सुषमा कुमारी (10 पिता चरना गंझू, पिंकी कुमारी (17) पिता जगन गंजू डी डूबकर मौत हो गयी।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
पंजाब: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गवर्नर को सौपा इस्तीफा, शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक
करम डाली बहाने दर्जनों युवतियां मांडर गड़ा गई थीं।वहीं तालाबनुमा गड्ढे में एक डूबने लगीं। उसे बचाने के क्रम में बारी-बारी से सात युवतियां डूब गयीं। आसपास के ग्रामीणों ने सभी युवतियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चार युवतियां की मौत मौके पर हो चुकी थी। तीन युवतियां को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर डॉ सुरेश राम ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।