धनबाद। जिले में रोड एक्सीडेंट को रोकने के लिए एनएच एवं टाउन में स्थान चिन्हित कर जिला प्रशासन द्वारा पांच दिवसीय विशेष अभियान दिन रात चलाया जायेगा। यह निर्देश डीसी सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने न्यू टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में दिया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : ट्रांसजेंडर समुदाय को पेंशन, OBC का दर्जा, कैबिनेट की बैठक में 34 प्रोपोजल को मिली स्वीकृति
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
डीसी ने एनएच तथा टाउन एरिया में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर 11 सितंबर से 15 सितंबर सितंबर तक, दिन और रात, विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। डीसी ने कहा कि एक्सीडेंट को रोकने के लिए कारगर कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने वाहनों की ओवर स्पीड को कम करने के लिए रिफ्लेक्टर लगे रोड बैरियर का उपयोग करने, आरसीडी, एनएच व एनएचएआइ को अपनी अपनी सड़कों का मुआयना कर अवैध कट को बंद करने, ब्लैक स्पॉट के पास स्पीड कंट्रोल के उपाय करने तथा साहिबगंज गोविंदपुर रोड के जंक्शन पॉइंट पर दुर्घटना रोकने के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया।
हिट एंड रन मामले की समीक्षा के दौरान डीसी ने सभी थाना प्रभारी को 45 से 60 दिन के भीतर एफआइआर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित सीओ को देने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि हिट एंड रन में मृतक के आश्रित को ₹200000 का मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने गुड सेमेरिटन के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। डीसी ने जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाइट पेट्रोलिंग करने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया।
बैठक में डीसी वरुण रंजन, एसएसपी संजीव कुमार, एसी नंद किशोर गुप्ता, डीटीओ राजेश कुमार सिंह, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय व अन्य अफसर मौजूद थे।