मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुजफ्फरपुर-छपरा रोड पर अनकंट्रोल ट्रक ने सड़क किनारे तरबूज बेच रहे आधा दर्जन लोगों को रौंद डाला। घायलों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन जख्मी हो गये हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के MLA राकेश प्रताप की गुंडई, अमेठी मे पुलिस के सामने बीजेपी कैंडिडेट के हसबैंड को पीटा
रोड एक्सीडेंट में मरने वालों की पहचान सरैया पुलिस स्टेशन एरिया के शहिला पट्टी के आकाश कुमार, मुजफ्फरपुर के नीरज कुमार और मानिकपुर के महफूज आलम के तौर पर हुई है। घायल जावेद आलम की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मची हुई है। घटना से आक्रोशित लोग रोड जाम कर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस बॉडी को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बताया जाता कि ट्रक छपरा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में रेवा के समीप रोड किनारे तरबूज बेच रहे लोग अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गये। लोगों ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया।