Advertisement

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी की गौरीगंज कोतवाली में वोटिंग से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के एमएलए राकेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ मिलकर बीजेपी कैंडिडेट के हसबैंड जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान खूब गालीगलौज हुआ। मौक पर पुलिस खड़े होकर तमाशा देखती रही।  

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: जिला परिषद मैदान में 10 मई से शुरु होगा एक्सपो डिज्नीलैंड मेला 

गौरीगंज नगर पालिका में वोटिंह से एक दिन पहले माहौल टेंशन हो गया है। पुलिस पर बीजपी कैंडिडेट के समर्थकों द्वारा की जा रही अवैध हरकतों को लेकर मंगलवार की शाम से धरना प्रदर्शन कर रहे गौरीगंज एमएलए राकेश प्रताप सिंह दूसरे दिन काफी उग्र हो गये। एमएलए और उनके समर्थकों ने पुलिस पर बीजेपी समर्थकों को बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कटघरे में लेना शुरू कर दिया। कोतवाली के बाहर कई पुलिस स्टेशन की पुलिस बल बुलाया गया था। इसी बीच एमएलए ने अपनी पिस्टल निकालकर कर लाने की धमकी भी दी। इस दौरान बीजेपी कैंडिडेट रश्मि सिंह के हसबैंड दीपक सिंह कोतवाली के बाहर जाते हुए दिखे। सपा समर्थकों ने उनको घेर लिया और उनकी गाड़ी पीटना शुरू कर दी। धीरे से बचने के लिए दीपक सिंह ने अपनी गाड़ी कोतवाली के अंदर घुसा दी। जहां पर एसपी एमएलए व उनके समर्थकों ने कोतवाली के भीतर ही बीजेपी कैंडिडेट के हसबैंड को जमकर पीटा।

हाथापाई में एमएलए के भतीजे अरुणेंद्र सिंह को भी चोट लगी है। पुलिस ने किसी तरह से बीजेपी कैंडिडेट के हसबैंड को खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। इसके बाद बीजेपी के भी कुछ समर्थक कोतवाली के भीतर आ गये। स्थिति अनकंट्रोल होते देख एसपी डॉ. इलामारन कई पुलिस स्टेशन की पुलिस के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे। बाहर कुछ सपा कार्यकर्ताओं को भी मारा पीटा गया है। दोनो पक्ष मुकदमे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।