बिहार के हर्ष राजपूत का You Tube पर 33 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, कमाई से खरीदी ली ₹50 लाख की ऑडी कार

बिहार के हर्ष राजपूत (27) सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। यूट्यूबर हर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे गये हैं। हर्ष के यूट्यूब चैनल का नाम 'धाकड़ न्यूज' है। उनके चैनल के 33 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 50 लाख रुपये की एक कार खरीद ली है।

बिहार के हर्ष राजपूत का You Tube पर 33 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, कमाई से खरीदी ली ₹50 लाख की ऑडी कार

Advertisement

पटना। बिहार के हर्ष राजपूत (27) सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। यूट्यूबर हर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे गये हैं। हर्ष के यूट्यूब चैनल का नाम 'धाकड़ न्यूज' है। उनके चैनल के 33 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 50 लाख रुपये की एक कार खरीद ली है।

यह भी पढ़ें:देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री बने देश के सर्वश्रेष्ठ उपायुक्त, एक्सीलेंस इन गर्वनेंस अवार्ड से सम्मानित

यूट्यूबर हर्ष का वीडियो का एक क्लिप खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना मास्क लगाये लीडर नेता को कोने में ले जाकर पीट देते हैं। इस चैनल पर आपको हर्ष फनी अंदाज में रिपोर्टिंग करते नजर आएंगे हैं। हालांकि, इन वीडियो में गाली-गलौच भी होती है, जिससे कुछ यूजर्स को आपत्ति हो सकती है। हर्ष ने जिस तरह लोगों को 'मास्क पहनाते-पहनाते' खुद को यूट्यूब पर स्थापित किया है वह नौजवानों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। 

क्योंकि सपने पूरे होते हैं...
हर्ष अब अपनी कार को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने यूट्यूब की कमाई से लगभग 50 लाख रुपये की चमचमाती ऑडी कार खरीदी है। ऑडी को वह अपने गायों के तबेले के पास खड़ा करते हैं। हर्ष अपनी इस सफलता पर कहते हैं- क्योंकि सपने पूरे होते हैं...। हर्ष ने इंस्टाग्राम पर नवंबर महीने में अपनी कार की फोटो साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ये मेरा घर है (बाएं वाला) आस पास की हालत आप देख सकते हो। आप किस परिवेश में पैदा हुए हो इस पर आपका कोई कंट्रोल नहीं है। लेकिन आगे चल कर आप किस परिवेश में रहते हो ये आपके हाथ में है। जहां कहीं भी हो और किसी हालत में हो सपने देखना मत छोड़ना, और बड़े देखना, खूब बड़े क्योंकि सपने पूरे होते है...।