बिहार में परिवारवाद पर गरजे अनंत सिंह: ‘निशांत कुमार पर सवाल उठाने वालों को पिल्लू पड़ेगा’

मोकामा के जेडीयू विधायक Anant Singh ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का खुलकर समर्थन किया। परिवारवाद के सवाल पर अनंत सिंह भड़क गए और कहा कि ‘बाप बेटे को आगे नहीं बढ़ाएगा तो कौन करेगा?’ उनके बयान से बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

बिहार में परिवारवाद पर गरजे अनंत सिंह: ‘निशांत कुमार पर सवाल उठाने वालों को पिल्लू पड़ेगा’
अनंत सिंह (फाइल फोटो)।

  • ‘बाप बेटे को आगे नहीं करेगा तो कौन करेगा?’
  • निशांत कुमार के समर्थन में उतरे अनंत सिंह,
  • ‘निशांत कुमार परिवारवाद नहीं’

पटना (Threesocieties.com Desk) : बिहार की राजनीति में एक बार फिर परिवारवाद को लेकर बहस तेज हो गई है। मोकामा के पूर्व विधायक Anant Singh ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री का खुलकर समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़ें:धनबाद में किसके संरक्षण में हो रही कोयले की चोरी? BCCL के पत्र से मचा बवाल

एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में जब उनसे निशांत कुमार को लेकर परिवारवाद पर सवाल पूछा गया तो वह नाराज हो गए। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि “निशांत कुमार परिवारवाद नहीं हैं। बेवजह सवाल उठाने वालों को पिल्लू पड़ेगा।”

यह भी पढ़ें:‘हम आदमी हैं या जानवर?’— FIR पर भड़के अनंत सिंह, बोले- ‘महागलत केस’, बिहार पुलिस को सुनाई खरी-खोटी

‘बेटे को आगे नहीं करेंगे तो कौन करेगा?’

अनंत सिंह ने परिवारवाद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राजनीति में परिवार के लोगों का आना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग हर दल में नेताओं के बेटे और परिवार के सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने कहा, “अगर बाप अपने बेटे को आगे नहीं बढ़ाएगा तो फिर कौन करेगा? बेटा को भी आगे नहीं कर सकते तो फिर बाप किस काम का?” उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:बिहार: जनेऊ समारोह बना ‘गन शो’! अश्लील डांस और हथियार लहराया गया,JDU विधायक अनंत सिंह पर FIR

नीतीश कुमार के साथ रहने का दावा

अनंत सिंह ने साफ कहा कि वह पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का राजनीति में आना स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसे केवल परिवारवाद का नाम देकर विवाद खड़ा करना गलत है। बिहार की राजनीति में लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भविष्य में सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं। हालांकि इस पर आधिकारिक तौर पर अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है।

दुलारचंद्र हत्याकांड पर भी दी सफाई

इंटरव्यू के दौरान जब दुलारचंद्र हत्याकांड को लेकर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह ने खुद को मामले से पूरी तरह अलग बताया। उन्होंने कहा, “उसके अपने आदमी मारे गए, मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से अक्सर उनका नाम विवादों से जोड़ा जाता है।

गोपालगंज विवाद पर बोले- विधायक भी इंसान होता है

गोपालगंज में मंच पर डांस को लेकर हुए विवाद पर भी अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी ने डांस नहीं किया और इस खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई नाच भी लेता है तो उसमें गलत क्या है। विधायक भी इंसान होता है। अंत में उन्होंने कहा कि उनके पास कोई विशेष ताकत नहीं है और जो कुछ भी है वह जनता के आशीर्वाद से है