बिहार में 24 घंटे में 11,407 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमण की दर 15.69% पहुंची

बिहार में पिछले 24 घंटे में 11,407 नए कोरोना पॉजिटिव पेसेंट मिले हैं। इस दौरान स्टेट में 72 हजार 658 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। स्टेट में कोरोना का संक्रमण रेट 15.69 परसेंट रहा। 

बिहार में 24 घंटे में 11,407 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमण की दर 15.69% पहुंची

Advertisement

पटना। बिहार में पिछले 24 घंटे में 11,407 नए कोरोना पॉजिटिव पेसेंट मिले हैं। इस दौरान स्टेट में 72 हजार 658 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। स्टेट में कोरोना का संक्रमण रेट 15.69 परसेंट रहा। 
पटना समेत छह ज़िलों में 500 से अधिक नये पेसेंट
हेल्ढ डिपाट4मेंट से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को स्टेट में पटना सहित छह ज़िलों में कोरोना के पांच सौ से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पटना में सर्वाधिक 2028 नये संक्रमित मिले हैं। वैशाली में 1035, गया में 662, मुजफ्फरपुर में 653, पश्चिमी चंपारण में 549 और बेगूसराय में 510 नए कोरोना संक्रमितों मिले हैं। 
22 ज़िलों में 100 से अधिक नये पॉजिटिव मिले
स्टेट के 22 जिलों में एक सौ से अधिक नये कोरोना संक्रमित मिले। अररिया में 211, औरंगाबाद में 356, भागलपुर में 378, दरभंगा में 139, पूर्वी चंपारण में 148, गोपालगंज में 294, जहानाबाद में 149, कटिहार में 198, खगड़िया में 116, मधेपुरा में 155, मधुबनी में 157, मुंगेर में 175, नालंदा में 346, नवादा में 124, पूर्णिया में 286, रोहतास में 130, सहरसा में 499, सारण में 361, सीतामढ़ी में 129, सीवान में 304 और सुपौल में 297 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।