Indian railway punctuality report में धनबाद रेल डिवीजन बना नंबर वन, मुंबई सेंट्रल को पीछे छोड़ा

Advertisement

धनबाद:

धनबाद रेल डिविजन में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें टाइम पर चलती हैं. धनबाद रेल डिवीजन ने इस मामले में देश के 68 रेल मंडलों को पीछे कर  नंबर-1 स्थान लाया है. Indian railway punctuality report 2019 में धनबाद डिवीजन को फस्ट स्थान आया है. रेलवे हर साल पंक्चुअलिटी रिपोर्ट किसी एक दिन के परिचालन रिपोर्ट के आधार पर जारी करती है. इस बार 10 जून को परिचालन के आधार पर रिपोर्ट जारी की गयी है. धनबाद में सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 97.7 परसेंट टाइम पर चलीं. पंक्चुअलिटी रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई सेंट्रल, तीसरे नंबर पर तिनसुकिया, चौथे नंबर पर सूरत और पांचवें नंबर पर 95 परसेंट के साथ इज्जतनगर रेल डिविजन है.वर्ष 2018 में 11 सितंबर को जारी रिपोर्ट में भी धनबाद रेल डिवीजन ने पहला स्थान हासिल किया था.