देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़ में में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की जीप 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गयी है। सभी लोग बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रहे थे। इसमें वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत हो गयी है।
यह भी पढ़ें:Bihar: बेगुसराय में बिल्डर के ठिकाने पर ED और IT ने मारा रेड, मिनिस्टर विजय कुमार चौधरी के साले पर कसा शिकंजा
इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र है। जीप लगभग 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची है। जबकि लोगों के बॉडी खाई के बीच नजर आ रहे हैं।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बताया जाता है कि बीती रात्रि भारी वर्षा हुई। इसके चलते रोड पर नाला बहने लगा और रोड धंस गई। रोड जानलेवा हो गई है। जहां रोड धंसी है, उसी स्थान पर इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है। पुलिस के साथ-साथ ग्रामीण रेस्क्यू कर रहे हैं। एमएलए हरीश धामी ने डीएम सहित जिले के सीनीयर अफसरों से बात की है। उन्होंने अफसरों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह सीएम से बात कर मृतक के परिवारजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। एमएलए ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।