Advertisement

बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं को आपसी भेदभाव खत्म कर एकजुट होकर सामाजिक समरसता बढ़ाने का मंत्र दिया। भागवत तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन पत्नी व बच्चों संग पहुंचे संघ के कार्यकर्ता परिवार मिलन को संबोधित किया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Madhya Pradesh:  हॉस्पिटल के वार्ड में हुई शादी, हेल्थ स्टाफ बने बाराती
भागवत के संबोधन में शामिल होकर निकले कार्यकर्ताओं के अनुसार संघ प्रमुख ने जात-पात का भेदभाव छोड़ने को कहा। आरएसएस प्रमुख ने कहा हम सब हिंदू हैं। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जिसमें कोई जातियां न हों। जो दूसरी जातियां व अलग-अलग धर्म अपनायें हैं, उनके पूर्वज भी हिंदू थे। पूजा पद्दति अलग-अलग हो सकती है लेकिन जातियां सब एक ही हैं। समय के साथ थोड़ा परिवर्तन हुआ है। हम सभी को राष्ट्र प्रथम के भाव से आगे बढ़ना है।