TCS नासिक कांड की मास्टरमाइंड निदा खान गिरफ्तार: 25 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा
नासिक की TCS BPO यूनिट में कथित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SIT जांच में ब्रेनवॉशिंग, धार्मिक दबाव और अंतरराष्ट्रीय लिंक के आरोप सामने आए हैं।
मुंबई(Threesocieties.com Desk): महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस (TCS) बीपीओ यूनिट से जुड़े कथित यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रही निदा खान को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 25 दिनों से फरार चल रही निदा खान लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी और कई ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद गिरफ्त से बाहर थी।
यह भी पढ़ें:चौथी बार चमके धनबाद के पत्रकार मोहन गोप, देश की प्रतिष्ठित मीडिया फेलोशिप में चयन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, निदा खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद SIT (विशेष जांच दल) अब मामले के कई अहम पहलुओं को खंगालने में जुट गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि निदा खान इस पूरे नेटवर्क की मुख्य संचालक थी और उसके जरिए कई महिला कर्मचारियों पर मानसिक एवं धार्मिक दबाव बनाया जाता था।
यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:नासिक TCS केस: मास्टरमाइंड को बड़ा झटका: HR मैनेजर निदा खान की अग्रिम जमानत खारिज, पुलिस जांच तेज
महिला कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब नासिक स्थित TCS BPO यूनिट में कार्यरत कई महिला कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि HR विभाग से जुड़ी निदा खान और उसके सहयोगियों ने महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न किया तथा उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया।
पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन पर बुर्का पहनने का दबाव बनाया जाता था। साथ ही उन्हें इस्लामी किताबें, धार्मिक ऐप्स और अन्य सामग्री देकर लगातार ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जाती थी। कुछ शिकायतों में यह भी दावा किया गया कि नौकरी में लाभ और प्रमोशन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए मानसिक दबाव डाला जाता था।
अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी जांच
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है। शिकायतों में मलेशिया लिंक का जिक्र आने के बाद SIT इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं था। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ डिजिटल सबूत और ऑनलाइन कम्युनिकेशन भी एजेंसियों के हाथ लगे हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
SIT ने इस मामले में पहले ही कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन निदा खान लगातार फरार चल रही थी। पुलिस की कई टीमों ने महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब निदा खान की गिरफ्तारी को जांच में बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बढ़ी चर्चा
मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र सहित देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। कई सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि कुछ राजनीतिक दलों ने इसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
TCS 'धर्मांतरण' और यौन उत्पीड़न मामला
यह मामला तब सामने आया, जब TCS में काम करने वाली एक महिला ने अपने सहकर्मी दानिश शेख पर आरोप लगाया कि उसने 2022 में शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, निदा खान दानिश शेख की बहन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं और अपना धर्म बदलने का दबाव बनाने की कोशिश की। यह भी आरोप है कि निदा खान और एक अन्य व्यक्ति, तौसीफ अख्तर ने शिकायतकर्ता से यह बात छिपाई कि दानिश शेख पहले से ही शादीशुदा था। जैसे ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, सात और महिलाएं सामने आईं। उन्होंने दावा किया कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया था और डिपार्टमेंट ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। कथित तौर पर ये घटनाएं फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच घटित हुईं।
पुलिस ने अब तक इस मामले में लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रज़ा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफ़ी शेख, आसिफ आफ़ताब अंसारी और सिस्टेंट जनरल मैनेजर Ashwini Ashok Chainani है। मास्टरमाइंड निदा खान को ‘लेडी कैप्टन’ कहा जा रहा है। वह फरार चल रही है। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से दोस्ती की, उन्हें सहज महसूस कराया और फिर धीरे-धीरे उन्हें नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने के लिए प्रेरित किया।






