- पीरटांड़ एरिया में मिले नक्सलियों के दो बंकर!
रांची। भाकपा माओवादी के इनामी हार्डकोर नक्सली प्रशांत मांझी और सुधीर किस्कू समेत आठ नक्सलियों को दबोच पुलिस पारसनाथ पहड़ा से संथल के जंगलो में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने दुमका जिले के शिकारीपाड़ा जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये छह आर्म्स बरामद किया है।
दो राइफल, दो इंसास और दो थ्री नॉट थ्री बंदूक मिले
गिररिडीह में प्रशांत मांझी की अरेस्टिंग के बाद पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने दुमका जिले के काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा में रेडकर इनामी सुधीर किस्कू समेत अन्य नक्सलियों को दबोची थी। शिकारीपाड़ा जंगल में छिपाये गये दो राइफल, दो इंसास और दो थ्री नॉट थ्री बंदूक मिले हैं। इससे पूर्व प्रशांत मांझी की गिरफ्तारी के दौरान एक एके 47 और एक कारबाईन बरामद की गयी थी। नक्सलियों की निशानदेही पर पारसनाथ क्षेत्र में ऊपर घाट, पर्वतपुर समेत कई इलाकों में आर्म्स रिकवरी को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
पारसनाथ एरिया में सर्च ऑपरेशन
बकाया जाता है कि धनबाद और गिरिडीह जिले की पुलिस के साथ सीआरपीएफ पारसनाथ एरिया में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इलाके में नक्सलियों द्वारा बंकर में आर्म्स छुपाकर रखे जाने की सूचना है। सुरक्षा बसलों को नक्सलियों से कई बंकर होने की जानकारी मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पर्वतपुर के समीप पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के दो बंकर मिले हैं। ये बंकर काफी पुराने हैं। यहां आर्म्स नहीं था।
पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की मर्डर में शामिल था सुधीर किस्कू
पुलिस गिरफ्त आया नक्सली सुधीर किस्कू पाकुड़ एसपी रहे अमरजीत बलिहार की मर्डर में भी शामिल था। सुधीर का सहयोगी प्रशांत मांझी व उसकी पत्नी प्रभा दी को गिरफ्तारीके बाद पुलिस को यह जानकारी मीली है। पुलिस प्रशांत मांझी व सुधीर किस्कू से कई नक्सली वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। एनआइए को भी प्रशांत व सुधीर के के पकड़े जाने की जानकारी दी गयी है। संभावना है कि एनआइए भी अब दोनों इनामी नक्सलियों से पूछताछ कर सकती है।