रामगढ़। कुजू ओपी एरिया के अलंकार सिनेमा रोड, डटमामोड़, कुजू स्थित वैकिल बिजनसमैन शिवा प्रसाद के घर में शुक्रवार की दर्नजन भर नकाबपोश क्रिमिनलों ने जमकर लूटपाट की है। क्रिमिमल तीन लाख रुपये कैश व लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के ज्वेलरी, वस्त्र आदि लूटकर भाग निकले।कारोबारी शिवा प्रसाद ने रात में ही तत्काल एसपी प्रभात कुमार व कुजू ओपी प्रभारी अवधेश कुमार को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की।
गूगल ड्राइव से ऐसे डिलीट करें वॉट्सऐप चैट बैकअप, कोई नहीं कर पायेगा अकाउंट में हैक!
और भी पढ़ें
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
डकैती की घटना से एरिया के लोग भयभीत हैं। शिवा प्रसाद की गैर मौजूदगी में रात सवा 11 बजे उनकी पत्नी राधा देवी अपनी गाय को उसके कमरे में ले जाने के लिए आवास का दरवाजा खोल कर बाहर निकली थी। पहले से घात लगाये आर्म्स से लैश क्रिमिनलों ने उन्अहें पने कब्जे में ले लिया। उन्हें अंदर ले जाकर अलमारी तोड़ दिया। पूरा घर खंगाल कर तीन लाख रुपये कैश व लगभग 15 लाख रुपये के ज्वेलरी ले लिये। क्रिमिनलों ने उनकी पत्नी राधा देवी व बड़ी बेटी मुस्कान की नथिया-बिछिया आदि तक खुलवा ली।
बिजनसमैन का कहना है कि एक क्रिमिनल उनकी छोटी बेटी रिया को साथ ले जाकर आसपास के घरों को खुलवाने की बात कह रहे थे। लेकिन पत्नी द्वारा क्रिमिनलों समक्ष गिड़गिड़ाने पर बेटी को छोड़ दिया।पत्नी राधा देवी की लूटी गई नथिया लौटा दी।