Advertisement

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को होगी। परिणीति और राघव, दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक-दूसरे को अंगूठी पहनायेंगे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: यूट्यूबर Manish Kashyap को 11 माह तक जेल में रहना होगा, NSA को तमिलनाडु गवर्नर ने दी मंजूरी


ऐसा होगा आउटफिट
दोनों के सगाई की तैयारी पूरी हो चुकी है। ... मेहमान आने शुरू हो गये... इस जोड़े के आउटफिट भी रेडी हैं। परिणीति और राघव परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई में ये दोनों एक दूसरे के मैचिंग की आउटफिट पहनेंगे। जहां राघव अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन किए गए मिनिमलिस्ट अचकन में नजर आयेंगे। वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखाई देंगी।
यह होगी थीम
सूचना है कि इस ग्रैंड पार्टी को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। आने वाले मेहमानों के लिए फिलहाल कोई ड्रेस कोड नहीं है। संभावना है कि उन्हें पेस्टल थीम दी गई होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। प्रियंका के हसबैंड निक जोनस इस दौरान उनके साथ शायद ना हो। लोगों ये देखने के लिए एक्साइटेड है कि क्या मालती अपनी मौसी की सगाई में शामिल होती हैं।
गेस्ट लिस्ट
परिणीति की गेस्ट लिस्ट में सबसे पहला नाम करण जौहर का है। प्रियंका के आने की बात तो चल ही रही है। वहीं राघव के गेस्ट्स में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के कपूरथला हाउस पहुंचने की पूरी उम्मीद है। खबर है कि शादी में खास तौर से दिल्ली के स्पेशल डिश को मेन्यू में एड किया है। वेज और नॉन वेज दोनों तरह के ही क्विजिन को शामिल किया जायेगा।

तैयारियों में जुटा परिवार
परिणीति अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं और वो सगाई के दिन की व्यवस्था देख रहे हैं। हालांकि फैमिली इसे सीक्रेट नहीं रखना चाहता, लेकिन फिर भी मीडिया के सामने अभी कुछ भी जाहिर नहीं किया गया है। इस मौके पर परिणीति के मुंबई स्थित घर को रोशनी से सजाया गया है।