- मरने वालों में दोनों ट्रकों के ड्राइवर भी शामिल
पाकुड़। गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर शुक्रवार की आधी रात हाइवा व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दोनों ट्रक के ड्राइवर भी शामिल हैं।
रांची: कांटाटोली लोवाडीह के अराफात अपार्टमेंट में THE GYM का उद्घाटन
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। ट्रक धू-धूकर जल गये। ड्राइवर और खलासी केबिन में फंसकर जल गये। आधी रात के समय हादसा होने के कारण आसपास लोग नहीं थे। इस कारण लोगों को बचाया नहीं जा सका। दिन का समय होता तो हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर व खलासी को बचाया जा सकता था।घटना की जानकारी मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दमकल ने घंटो मेहनत के बाद आग बुझाया।
घने कोहरे के कारण दोनों वाहन की हुई टक्कर
बताया जाता है कि पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा पुलिस स्टेशन एरिया के धर्मपुर कदवा गांव के समीप हाईवा और एक ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर से दोनो गाड़ियों में आग लग गयी। आग लगने से दोनों गाड़ी के ड्राइवर खलासी अंदर की जिंदा जल गये। मृतकों की अभी तक पहचान नही हो पाई है। गाड़ी मालिक को पुलिस की ओर से सूचना दी गयी है। बंगाल का ट्रक सीमेंट लोड कर गोड्डा-धरमपुर होते हुए बंगाल की ओर जा रहा था। जबकि गोड्डा का हाइवा गिट्टी लोग कर लिट्टीपाड़ा की ओर से गोड्डा की ओर जा रहा था। घना कोहरा होने के कारण आगे कुछ भी देख पाना संभव नहीं हो रहा था। आशंका जताई जा रहा है कि घने कोहरे के कारण दोनों वाहन के ड्राइवर को आगे कुछ भी समझ नहीं आया होगा और दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी।